Rajasthan

दीवारों पर उतरा केवलादेव नेशनल पार्क, दुर्लभ पक्षियों की कलाकृतियां देख रुक रहे हैं लोग

Last Updated:July 09, 2026, 23:14 IST

Bharatpur News : भरतपुर की दीवारों पर केवलादेव नेशनल पार्क के पक्षियों की कलाकृतियां बनाई जा रही हैं. यह पहल शहर को सुंदर बनाने, पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए है. केवलादेव नेशनल पार्क जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पक्षी प्रेमियों के लिए खास महत्व रखता है. यहां पाए जाने वाले दुर्लभ और सुंदर पक्षियों के लिए जाना जाता है.

भरतपुर शहर की सुंदरता को निखारने के लिए इन दिनों एक अनोखी पहल देखने को मिल रही है. शहर की दीवारों पर विश्व प्रसिद्ध केवलादेव नेशनल पार्क के पक्षियों की आकर्षक कलाकृतियां बनाई जा रही हैं जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं. इन चित्रों के माध्यम से न केवल शहर को रंगीन और जीवंत बनाया जा रहा है बल्कि भरतपुर की पहचान को भी नई मजबूती मिल रही है.

केवलादेव नेशनल पार्क जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पक्षी प्रेमियों के लिए खास महत्व रखता है. यहां पाए जाने वाले दुर्लभ और सुंदर पक्षियों के लिए जाना जाता है. अब इन्हीं पक्षियों की झलक शहर की दीवारों पर देखने को मिल रही है. कलाकारों ने बड़ी बारीकी से सारस, पेलिकन, साइबेरियन क्रेन और अन्य प्रवासी पक्षियों के चित्र उकेरे हैं.जो देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं.

यह पहल BDA और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से शुरू की गई है.जिसका उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है.दीवारों पर बनी ये पेंटिंग्स लोगों को केवलादेव पार्क के महत्व और पक्षियों के संरक्षण के प्रति प्रेरित कर रही हैं.खास बात यह है.कि इन चित्रों के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक धरोहर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

Add as Preferred Source on Google

स्थानीय नागरिकों का कहना है.कि पहले जहां दीवारें सूनी और बेकार नजर आती थीं वहीं अब ये कलाकृतियां उन्हें एक नई पहचान दे रही हैं.लोग इन दीवारों के पास रुककर फोटो खिंचवा रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इन्हें साझा कर रहे हैं. इससे शहर की सकारात्मक छवि बन रही है.और भरतपुर एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है.

पर्यटन के लिहाज से भी यह पहल काफी फायदेमंद साबित हो सकती है.जो पर्यटक केवलादेव नेशनल पार्क घूमने आते हैं, उन्हें अब शहर के भीतर भी उसी थीम का अनुभव मिल रहा है.इससे उनका अनुभव और भी बेहतर हो रहा है.और वे शहर के अन्य हिस्सों को भी देखने के लिए प्रेरित हो रहे हैं.

भरतपुर शहर में दीवारों पर बनाई जा रही ये पक्षियों की कलाकृतियां न केवल सौंदर्य बढ़ा रही हैं.बल्कि शहर की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान को भी मजबूत कर रही हैं.यह पहल आने वाले समय में अन्य शहरों के लिए भी एक प्रेरणा बन सकती है. जहां कला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj