Rajasthan

Bharatpur News: दीपावली पर मिठाई नहीं, खिलौने खरीद रहे लोग, भरतपुर की इस मिठास का है खास अंदाज

Last Updated:October 24, 2026, 14:51 IST

Traditional Diwali Sweets: भरतपुर में दीपावली से पहले पारंपरिक खिलौना मिठाई तैयार होने लगी है. लकड़ी के सांचों से रंग-बिरंगी आकृतियों में बनाई जाने वाली यह मिठाई लक्ष्मी पूजन में खास महत्व रखती है. नई मिठाइयों के दौर में भी इसकी परंपरा और आकर्षण बरकरार है.Amazon Prime DayTop Deals Inside

भरतपुर. दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है, घरों में साफ-सफाई और सजावट के साथ मिठाइयों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. इसी बीच दीपावली पर खास तौर पर बनाई जाने वाली पारंपरिक खिलौना मिठाई भी तैयार होने लगी है. रंग-बिरंगी और आकर्षक आकृतियों वाली यह मिठाई त्योहार की खास पहचान मानी जाती है. लक्ष्मी पूजन के दौरान भी इसका विशेष महत्व रहता है. खिलौना मिठाई की सबसे खास बात इसे बनाने का पारंपरिक तरीका है, इसे लकड़ी के सांचों की मदद से अलग-अलग आकार और कलाकृतियों में तैयार किया जाता है. इन सांचों में मिठाई के मिश्रण को डालकर मनचाहा आकार दिया जाता है. इसके बाद इसे आकर्षक रंगों से सजाया जाता है, जिससे यह देखने में बिल्कुल खिलौनों जैसी नजर आती है. यही वजह है कि इसे खिलौना मिठाई के नाम से जाना जाता है. इस मिठाई में अलग-अलग तरह की आकृतियां देखने को मिलती हैं. रंगों और डिजाइन के कारण यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आकर्षित करती है. दीपावली के मौके पर लोग इसे खरीदकर अपने घरों में लाते हैं और पूजा की सामग्री के साथ शामिल करते हैं. कई परिवारों में वर्षों से इस मिठाई को दीपावली की परंपरा के रूप में अपनाया जाता रहा है.

इस पारंपरिक मिठाई का अपना अलग आकर्षण

खिलौना मिठाई केवल स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह त्योहार की सांस्कृतिक परंपराओं से भी जुड़ी हुई बदलते समय में बाजारों में मिठाइयों की कई नई किस्में उपलब्ध होने के बावजूद इस पारंपरिक मिठाई का अपना अलग आकर्षण बना हुआ है. इसकी रंगीन आकृतियां और लकड़ी के सांचों से तैयार करने की विधि इसे दूसरी मिठाइयों से अलग पहचान देती है. दीपावली के नजदीक आने के साथ ही मिठाई तैयार करने वाले कारीगरों और दुकानदारों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. त्योहार के दौरान इसकी मांग बढ़ने की उम्मीद रहती है. ऐसे में खिलौना मिठाई एक बार फिर दीपावली की खुशियों और पारंपरिक मिठास को बढ़ाने के लिए तैयार है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

October 24, 2026, 14:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj