परफेक्ट बहू या चुड़ैल का साया? ‘नई नवेली’ के सस्पेंस से हिला मेरठ का परिवार, दशहरा पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Last Updated:August 19, 2026, 16:46 IST
दशहरा पर सिनेमाघरों में एक नई फिल्म ‘नई नवेली’ छाने को तैयार है, जिसमें यामी गौतम अहम रोल निभा रही हैं. फिल्म की कहानी एक नई नवेली दुल्हन, मेरठ के एक अजीबोगरीब परिवार और डायन होने के शक के इर्द-गिर्द बुनी गई है. यह दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ खूब एंटरटेन करने का वादा कर रही है. फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी.
ख़बरें फटाफट
फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी.
नई दिल्ली: दशहरा 2026 के मौके पर दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का एक नया पैकेज तैयार है. दरअसल, नई फैंटेसी फिल्म ‘नई नवेली’ का ऐलान हुआ है. फिल्म में यामी गौतम धर अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का कॉन्सेप्ट परिवार, कॉमेडी, फैंटेसी और रोमांच का दिलचस्प मेलजोल है. फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है. वहीं इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि इसके संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार के पास है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी सामने रख दी है. ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
एक परफेक्ट दुल्हन और परिवार की अजीब कहानी‘नई नवेली’ की कहानी एक ऐसी दुल्हन पर आधारित है, जिसकी एंट्री मेरठ के एक बेहद उथल-पुथल से भरे परिवार में होती है. शुरुआत में वह एक परफेक्ट बहू के तौर पर नजर आती है और उसकी मौजूदगी से घर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है. परिवार में जैसे खुशियां लौट आती हैं और सबकुछ बेहद खूबसूरत नजर आने लगता है. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब दुल्हन का देवर उसके व्यवहार को लेकर शक करने लगता है. उसे लगता है कि उसकी भाभी जितनी परफेक्ट दिखाई दे रही हैं, शायद असलियत में वह उतनी सामान्य नहीं हैं. धीरे-धीरे उसके मन में सवाल उठने लगता है कि कहीं उसकी भाभी डायन तो नहीं हैं?
View this post on Instagram



