Rajasthan

फलौदी सबसे गर्म, जयपुर-कोटा समेत कई शहरों में बढ़ा तापमान, IMD ने जारी किया हीटवेव

Last Updated:May 17, 2026, 06:19 IST

Rajasthan Weather News: राजस्थान में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. फलौदी में सबसे अधिक 43.2°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि कोटा, बीकानेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है. 18 से 22 मई के बीच पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं जयपुर, अलवर, भरतपुर, डीग और नागौर समेत कुछ जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ख़बरें फटाफट

राजस्थान का मौसम: फलौदी सबसे गर्म, जयपुर-कोटा समेत कई शहरों में बढ़ा तापमानZoomराजस्थान का मौसम (सांकेतिक फोटो)

जयपुर: राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ते जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है. शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फलौदी में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा श्रीगंगानगर में 42.9°C, बाड़मेर में 42.8°C, कोटा में 42.7°C, बीकानेर में 42.6°C और जयपुर में 41.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आर्द्रता का स्तर 13 से 43 प्रतिशत के बीच रहा, जिससे हवा में सूखेपन का असर अधिक महसूस किया गया. दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

अगले एक सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्कमौसम विभाग ने बताया कि आने वाले एक सप्ताह तक राजस्थान के ज्यादातर भागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा. तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लू चलने की संभावना है.

पूर्वी राजस्थान में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ेगा और कई जिलों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.

पश्चिमी विक्षोभ का असर, लेकिन राहत की उम्मीद कममौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू और आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके साथ दक्षिण, पूर्व और मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. हालांकि इन मौसमी प्रणालियों का राजस्थान पर सीमित असर देखने को मिलेगा और प्रदेश में गर्मी बनी रहेगा.

18 से 22 मई तक तेज हवाएं चलेंगीमौसम केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि 18 से 22 मई के दौरान पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. इससे धूलभरी हवाओं और गर्मी का असर ज्यादा बढ़ सकता है.

कुछ जिलों में हल्की बारिश का अलर्टहालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई थी. वहीं तात्कालिक चेतावनी के तहत कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, जयपुर, डीग और भरतपुर जिलों में हल्के से मध्यम मेघगर्जन, तेज हवाएं और हल्की वर्षा की संभावना जताई गई.

इसके अलावा नागौर जिले में भी शाम के समय गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj