World

PM Modi Seychelles Visit LIVE: पीएम मोदी ने सेशेल्स को दिया ‘समंदर का गिद्ध’ Lespwar, गर्व से चौड़ी हुई राष्ट्रपति की छाती

Last Updated:June 27, 2026, 23:13 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े रणनीतिक मिशन पर खूबसूरत द्वीपीय देश सेशेल्स पहुंच चुके हैं, जहां उनका बेहद भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया है. सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित ‘गोल्डन जुबली’ समारोह में पीएम …और पढ़ेंपीएम मोदी ने सेशेल्स को दिया 'समंदर का गिद्ध' Lespwar, गर्व से चौड़ी हुई छातीZoom

सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी

विक्टोरिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बेहद खास और बड़े मिशन पर खूबसूरत द्वीपीय देश सेशेल्स पहुंच चुके हैं. सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी के खास बुलावे के बाद पीएम मोदी 27 से 29 जून 2026 तक इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देश की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. इस ऐतिहासिक दौरे का सबसे बड़ा कारण राष्ट्रीय दिवस पर ‘गोल्डन जुबली’ समारोह है, जिसमें पीएम मोदी ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में शामिल हो रहे हैं. पीएम मोदी आसमान के रास्ते सेशेल्स पहुंचे और समंदर के रास्ते इस देश में भारतीय नौसेना लैंड हो गई है. इस ग्रैंड एंट्री के पीछे भारत की बड़ी रणनीती है.

पीएम मोदी की सेशेल्स यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव और चीन की बढ़ती हरकतों के बीच सुरक्षा और दोस्ती का एक नया अध्याय लिखने की शुरुआत है.

पीएम मोदी के सेशेल्स पहुंचते ही हुआ ग्रैंड वेलकम

जब प्रधानमंत्री का विशेष विमान सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा, तो खुद वहां के शीर्ष नेताओं और अधिकारियों ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. एयरपोर्ट से लेकर सड़कों तक दोनों देशों के झंडे लहरा रहे हैं. चारों तरफ ‘मोदी-मोदी’ के नारे सुनाई दिए.

ये दौरा इसलिए भी बहुत ज्यादा खास है क्योंकि इस साल भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की भी 50वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. ये दोस्ती आपसी भरोसे, लोकतांत्रिक मूल्यों और दोनों देशों के लोगों के बीच के गहरे जुड़ाव पर टिकी हुई है. पीएम मोदी के कदम रखते ही सेशेल्स के मीडिया से लेकर गलियारों तक सिर्फ भारत की ही चर्चा हो रही है.

अब ‘महासागर’ विजन से बदलेगी दुनिया!

पीएम मोदी ने दिल्ली से रवाना होने से पहले अपने बयान में एक बेहद दिलचस्प बात कही थी. उन्होंने सेशेल्स को भारत का एक बेहद अहम समुद्री पड़ोसी और ‘विजन महासागर’ का जरूरी पार्टनर बताया.

दरअसल, यह भारत की वह महत्वाकांक्षी नीति है जिसके तहत हिंद महासागर क्षेत्र में आने वाले सभी देशों की सुरक्षा, शांति और आर्थिक प्रगति को एक साथ आगे बढ़ाया जाएगा. इस बार पीएम मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी के बीच होने वाली द्विपक्षीय बातचीत का मुख्य एजेंडा भी यही ‘महासागर’ विजन होने वाला है. इसके तहत समुद्र के रास्ते होने वाले अवैध कारोबार और घुसपैठ को पूरी तरह से रोकने का प्लान तैयार किया गया है.

पीएम मोदी रचने जा रहे हैं इतिहास, पहली बार होगा ऐसा महा-भाषण!

इस दौरे पर कुछ ऐसा होने जा रहा है जो आज से पहले इतिहास में कभी नहीं हुआ. पीएम मोदी आज सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. खुद पीएम मोदी ने इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताया है और कहा है कि यह मौका दोनों देशों के बीच मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को दिखाता है.

पूरा सेशेल्स इस समय पीएम मोदी के इस महा-भाषण का इंतजार कर रहा है. इसके अलावा, पीएम मोदी वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे, जो सालों से दोनों देशों के बीच एक मजबूत पुल का काम कर रहे हैं और सेशेल्स की तरक्की में अपना बड़ा योगदान दे रहे हैं.

भारतीय सेना भी पहुंची सेशेल्स, नौसेना के दो युद्धपोत तैनात!

इस दौरे की गंभीरता और दोनों देशों के मजबूत सैन्य रिश्तों का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि सेशेल्स के इस नेशनल डे सेलिब्रेशन में सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं पहुंचे हैं, बल्कि समंदर के रास्ते भारतीय नौसेना भी वहां लैंड कर चुकी है. भारतीय सशस्त्र बलों की एक शानदार टुकड़ी वहां की मुख्य परेड में हिस्सा ले रही है.

इतना ही नहीं, भारतीय नौसेना के दो आधुनिक युद्धपोत भी इस खास जश्न में शामिल होने के लिए सेशेल्स के समुद्री तट पर पहुंच चुके हैं. ये पूरी दुनिया को, खासकर हिंद महासागर में नजरें गड़ाए बैठे दुश्मनों को एक बड़ा और सीधा संदेश है कि भारत अपने दोस्तों की सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद खड़ा है और जरूरत पड़ने पर उसकी सेनाएं कुछ ही पलों में मदद के लिए पहुंच सकती हैं.

फरवरी 2026 की उस मुलाकात का बड़ा असर, क्या सुरक्षा की जंग जीतेगा भारत?

आपको याद दिला दें कि इसी साल फरवरी 2026 में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने भारत का एक बेहद सफल आधिकारिक दौरा किया था. उसी दौरे के बाद दोनों देशों के बीच की दूरियां पूरी तरह खत्म हो गई थीं और रिश्तों में एक नई गर्मजोशी आ गई थी. पीएम मोदी ने कहा है कि वह राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ अपनी चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए बेहद उत्सुक हैं ताकि दोनों देशों के लोगों की तरक्की, समुद्री सुरक्षा और पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में समृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके. साल 2015 के बाद हो रहा यह दौरा वाकई में दोनों देशों के इतिहास में एक नया मील का पत्थर साबित होने जा रहा है, जिसने दुश्मनों के खेमे में खलबली मचा दी है.

PM Modi Seychelles Visit LIVE: सेशेल्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है भारत, पीएम मोदी ने रक्षा दोस्ती को बताया अटूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के साथ रक्षा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में भारत की साझेदारी को एक बेहद नई और मजबूत ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा दिया है? सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ तेज गश्ती जहाज ‘लेस्पवार’, एम्बुलेंस और रक्षा बलों (SDF) के लिए उपयोगी वाहनों को सौंपने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दोनों देशों के रिश्तों को लेकर एक बड़ा और दिल जीतने वाला बयान दिया है. प्रधानमंत्री ने गर्व जताते हुए कहा कि भारत एक भरोसेमंद साथी के रूप में हमेशा सेशेल्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देश अपनी इस पुरानी और गहरी दोस्ती को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के साथ-साथ इस पूरे क्षेत्र में अपनी सामूहिक समुद्री क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहे हैं, जो आने वाले समय में हिंद महासागर की सुरक्षा और शांति के लिए मील का पत्थर साबित होगी.

PM Modi Seychelles Visit LIVE: पीएम मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक ने सेशेल्स को सौंपे आधुनिक गश्ती जहाज और गाड़ियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ मिलकर रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है. सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर आयोजित एक बेहद खास और भव्य समारोह के दौरान पीएम मोदी ने सेशेल्स रक्षा बलों (SDF) की ताकत बढ़ाने के लिए तेज गश्ती जहाज ‘लेस्पवार’ (Lespwar), अत्याधुनिक एम्बुलेंस और कई उपयोगी वाहनों (utility vehicles) को सौंपने की रस्म में हिस्सा लिया. इस बड़ी सौगात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए खुशी जताई. भारत की तरफ से सैन्य और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए की गई यह बड़ी मदद साफ दिखाती है कि दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह एकजुट हैं, जिसने भारत की वैश्विक रक्षा कूटनीति को एक नई और बेहद मजबूत उड़ान दी है.

PM Modi Seychelles Visit LIVE: सेशेल्स को मिला भारत का साथ! तेज गश्ती जहाज ‘लेस्पवार’ सौंपकर पीएम मोदी ने रक्षा क्षेत्र में रचा नया इतिहास

भारत और सेशेल्स के मजबूत रक्षा संबंधों को एक नई उड़ान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बेहद बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है. पीएम मोदी ने सेशेल्स कोस्ट गार्ड को तेज गश्ती जहाज ‘लेस्पवार’ (Lespwar) सौंपने की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य और समुद्री सुरक्षा सहयोग में एक नया मील का पत्थर साबित होगा. प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि क्षमता निर्माण की दिशा में की गई यह ताजा पहल सेशेल्स की सुरक्षा प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए भारत की अटूट और निरंतर प्रतिबद्धता को साफ दर्शाती है. भारत की तरफ से दिया गया यह आधुनिक गश्ती जहाज न केवल हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि रक्षा कूटनीति के मामले में दोनों देशों की अटूट दोस्ती की एक नई और शानदार मिसाल पेश करेगा.

The transfer of the Fast Patrol Vessel Lespwar to the Seychelles Coast Guard marks another important milestone in the growing India-Seychelles partnership in defence and maritime security. It is also the latest in a series of capability-building initiatives that reflect India’s… pic.twitter.com/Hb6yQK3aSg

— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2026

PM Modi Seychelles Visit LIVE: सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पहुंचे पीएम मोदी, दोनों देशों के बीच मजबूत सैन्य रिश्तों की नई दास्तान

सेशेल्स के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के रणनीतिक और सैन्य संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं. अपनी इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान पीएम मोदी विक्टोरिया-माहे में स्थित ‘सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस’ पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए. हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिहाज से इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है. कोस्ट गार्ड बेस पर प्रधानमंत्री की यह मौजूदगी साफ दिखाती है कि भारत और सेशेल्स न केवल कूटनीतिक रूप से एक-दूसरे के बेहद करीब आ रहे हैं, बल्कि समुद्री क्षेत्र में आने वाली हर चुनौती से निपटने और आपसी रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत करने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं.

PM Modi Seychelles Visit LIVE: सेशेल्स में प्रवासी भारतीयों के ग्रैंड स्वागत से गदगद हुए पीएम मोदी

सेशेल्स में भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐसा भावुक और जोरदार स्वागत किया कि पीएम मोदी खुद उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. इस बेहद खास मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर भारतीय प्रवासियों के प्रति अपना आभार जताते हुए कहा कि सेशेल्स में रहने वाले भारतीयों ने इस शाम उनका जो आत्मीय अभिनंदन किया है, वह वाकई दिल को छू लेने वाला है. पीएम मोदी ने भारत के प्रति उनके गहरे लगाव और सेशेल्स की प्रगति में उनके लगातार योगदान की जमकर सराहना की. उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा यह प्रवासी समुदाय लंबे समय से दोनों देशों के बीच एक जीवंत और मजबूत पुल का काम कर रहा है, जो न केवल लोगों से लोगों के आपसी रिश्तों को मजबूत बनाता है बल्कि दोनों देशों के साझा कूटनीतिक सफर को भी और ज्यादा समृद्ध कर रहा है.

The Indian community in Seychelles accorded a very warm welcome this evening. Their deep affection for India and enduring contribution to Seychelles’ progress are truly admirable. The Indian diaspora has long served as a vibrant bridge between our two nations, strengthening… pic.twitter.com/yWVFchFUIE

— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2026

PM Modi Seychelles Visit LIVE: पीएम मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक ने मिलकर लगाया दुनिया के सबसे भारी फल का पौधा

सेशेल्स के नेशनल बोटेनिकल गार्डन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी ने मिलकर एक ऐसी अनोखी और ऐतिहासिक पर्यावरण कूटनीति की शुरुआत की है, जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इस बेहद खास पल को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ मिलकर एक साझा हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सेशेल्स के राष्ट्रीय प्रतीक माने जाने वाले ‘कोको डी मेर’ का पौधा लगाया. सेशेल्स के राजचिह्न पर शान से दिखने वाला ये पौधा बेहद दुर्लभ है, जिसके बीजों को दुनिया में सबसे बड़ा और इसके फल को सबसे भारी होने का अनूठा गौरव हासिल है. इस बेहद खास और गौरवशाली समारोह के जरिए पीएम मोदी ने साफ संदेश दिया कि भारत और सेशेल्स मिलकर न केवल जैव विविधता की रक्षा करने और पर्यावरण को बचाने के संकल्प पर आगे बढ़ रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहद सुरक्षित, हरी-भरी और स्वस्थ धरती छोड़कर जाने की एक नई कहानी भी लिख रहे हैं.

En seremoni tre spesyal, ki demontre en komitman partaze pour en lemonn pli ver!

Kot Zarden Botanik Nasyonal Sesel, mon’n pran par dan en seremoni plant pye dibwa ansanm avek Prezidan, Dokter Patrick Herminie.

Nou’n plant plant anblematik Kokodmer, ki inik a Sesel. Respekte par… pic.twitter.com/O3zD96XSOF

— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2026

PM Modi Seychelles Visit LIVE: सेशेल्स की धरती पर कदम रखते ही पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, राष्ट्रपति पैट्रिक के स्वागत से हुए गदगद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेशेल्स की सरजमीं पर कदम रखते ही ऐसा भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हुआ कि उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है. विक्टोरिया एयरपोर्ट पर उतरते ही सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी ने खुद आगे बढ़कर पीएम मोदी की अगवानी की, जिसके लिए प्रधानमंत्री ने उनका दिल से आभार जताया. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने भारत और सेशेल्स के अटूट रिश्तों पर जोर देते हुए कहा कि सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक बेहद महत्वपूर्ण समुद्री साझेदार और एक सच्चा दोस्त है. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका यह दो दिवसीय आधिकारिक दौरा दोनों देशों के बीच सालों पुराने ऐतिहासिक रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा और आपसी कूटनीतिक सहयोग को और ज्यादा मजबूत करेगा, जिससे दोनों देशों की जनता को सीधा फायदा पहुंचेगा.

PM Modi Seychelles Visit LIVE: भारतीय प्रवासियों के प्यार से गदगद हुए पीएम मोदी! सेशेल्स से ट्वीट कर जताया आभार

सेशेल्स में भारतीय समुदाय से मिले आलीशान और भावुक स्वागत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल जीत लिया है. होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों द्वारा किए गए भव्य और पारंपरिक अभिनंदन से अभिभूत होकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने सेशेल्स से इस खूबसूरत और यादगार पल की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि वो सेशेल्स में भारतीय प्रवासियों से मिले असीम स्नेह और प्यार के लिए दिल से आभार व्यक्त करते हैं. सात समंदर पार भी अपनी जड़ों और संस्कृति को जिंदा रखने वाले भारतीयों का यह जोश साफ दिखाता है कि दुनिया के हर कोने में भारत माता के सपूत देश का मान बढ़ा रहे हैं, और पीएम मोदी का ये ट्वीट उसी अटूट रिश्ते और अपनेपन की एक बेहद खूबसूरत दास्तान बयां कर रहा है.

PM Modi Seychelles Visit LIVE: ‘जोनाथन’ से मिले पीएम मोदी, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम

सेशेल्स यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे ऐतिहासिक और अद्भुत पल के साक्षी बने, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी ने सेशेल्स नेशनल बोटेनिकल गार्डन्स का दौरा किया. यहां उन्होंने दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित थलीय जीव ‘जोनाथन’ नाम के विशालकाय कछुए से मुलाकात की और बड़े ही लाड-प्यार से उसे अपने हाथों से खाना खिलाया. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज और करीब 194 साल की अविश्वसनीय उम्र वाले इस एल्डैबरा जाइंट कछुए को देखना अपने आप में एक अनोखा अनुभव था.

PM Modi Seychelles Visit LIVE: ‘हिंद महासागर में अनमोल साथी और सच्चा दोस्त’: सेशेल्स पहुंचते ही बोले पीएम मोदी

सेशेल्स की सरजमीं पर कदम रखते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों को लेकर एक बेहद गहरा और बड़ा बयान दे दिया है. विक्टोरिया पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सेशेल्स का आभार जताते हुए कहा कि भारत इस खूबसूरत देश को हिंद महासागर क्षेत्र में अपना एक बेहद अनमोल समुद्री साझेदार और बेहद करीबी दोस्त मानता है. प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच का ये अटूट भरोसा और सहयोग न केवल समुद्री सुरक्षा को मजबूत करता है, बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति और प्रगति के लिए एक नई मिसाल पेश कर रहा है. ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ बनकर पहुंचे पीएम मोदी का ये बयान साफ इशारा करता है कि रणनीतिक और कूटनीतिक रूप से सेशेल्स भारत के लिए कितना खास है और आने वाले दो दिनों में दोनों देशों के बीच दोस्ती की एक ऐसी नई और ऐतिहासिक दास्तान लिखी जाने वाली है जिससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद और ऊंचा होने वाला है.

PM Modi Seychelles Visit LIVE: मंत्रोच्चारण से हुआ पीएम मोदी का स्वागत

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स में अपने होटल पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हर भारतीय की छाती गर्व से चौड़ी हो गई. होटल के लॉबी में कदम रखते ही भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का ऐसा जोरदार और आत्मीय स्वागत किया कि पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया. वहां मौजूद एक महिला ने पवित्र मंत्रोच्चारण और पारंपरिक आरती के साथ उनका तिलक लगाकर भव्य अभिनंदन किया.

PM Modi Seychelles Visit LIVE: कछुए से मुलाकात और नारियल पानी का स्वाद! बोटेनिकल गार्डन में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज

सेशेल्स के बोटेनिकल गार्डन पहुंचते ही पीएम मोदी एक अनोखे अंदाज में नजर आए. राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खूबसूरत गार्डन में न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पौधा लगाया, बल्कि वहां मौजूद दुनिया के सबसे उम्रदराज और विशालकाय कछुए से भी मिले. इस कछुए की उम्र करीब 196 साल बताई जाती है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक दुनिया का सबसे पुराना जीवित स्थल जीव माना जाता है. इस बेहद खास और खुशनुमा दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कछुए की अद्भुत विरासत को करीब से देखा और सेशेल्स के मशहूर, तरोताजा करने वाले नारियल पानी का जमकर लुत्फ उठाया.

#WATCH | Victoria, Seychelles: Prime Minister Narendra Modi plants a sapling at the Botanical Garden in Seychelles

Dr. Patrick Herminie, President of Seychelles, is also present

(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/Pj8IDtysLP

— ANI (@ANI) June 27, 2026

PM Modi Seychelles Visit LIVE: एक ही गाड़ी में सवार होकर बोटेनिकल गार्डन पहुंचे पीएम मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक

सेशेल्स की सरजमीं पर कदम रखते ही पीएम मोदी ने अपनी खास ‘कार डिप्लोमेसी’ से पूरी दुनिया को मैसेज दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी सभी प्रोटोकॉल को दरकिनार कर एक ही कार में सवार होकर ‘सेशेल्स नेशनल बोटेनिकल गार्डन’ के लिए रवाना हुए. इस बेहद खास और चौंकाने वाले पल की तस्वीर खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि वह राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ बोटेनिकल गार्डन के रास्ते में हैं. दोनों कद्दावर नेताओं की ये करीबी और कार के भीतर की जुगलबंदी साफ बयां कर रही है कि भारत और सेशेल्स के रिश्ते अब एक नए और बेहद मजबूत दौर में पहुंच चुके हैं, जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नया इतिहास रच दिया है.

Prime Minister Narendra Modi tweets, “On the way to the Seychelles’ National Botanical Garden with President Dr Patrick Herminie.”

(Picture Source: PM Modi/X) pic.twitter.com/Nmf3lzzyCO

— ANI (@ANI) June 27, 2026

PM Modi Seychelles Visit LIVE: सेशेल्स में गूंजा मोदी-मोदी, लैंड होते ही पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम

हिंद महासागर का एक खूबसूरत द्वीप देश इस वक्त पूरी तरह भारतीय रंग में रंग चुका है. सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के खास न्योते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून 2026 तक सेशेल्स के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर विक्टोरिया पहुंच चुके हैं. जहां उन्हें देश के राष्ट्रीय दिवस के ‘गोल्डन जुबली’ (50वें सालगिरह) समारोह में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ यानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सम्मान मिला है. इस ऐतिहासिक मौके पर माहे आइलैंड के बो वलोन रोड पर बने आलीशान सावॉय सेशेल्स रिसॉर्ट के बाहर पीएम मोदी के स्वागत में बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए गए हैं और पीएम मोदी के लैंड होते ही चारों तरफ ‘मोदी-मोदी’ की गूंज सुनाई दी.

#WATCH | Victoria, Seychelles: Prime Minister Narendra Modi arrives at Seychelles International Airport

At the invitation of the President of Seychelles, Dr Patrick Herminie, PM Modi is on a State Visit to Seychelles from 27-29 June 2026 to attend the Golden Jubilee… pic.twitter.com/8VmVrt3OfF

— ANI (@ANI) June 27, 2026

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj