Preetika Rao accused her Beintehaa co star Harshad Arora of being womaniser said he Sleeps With Every Woman |’शर्म आनी चाहिए, वो हर औरत से साथ…’ वीडियो देख भड़कीं अमृता राव की बहन प्रीतिका, हर्षद अरोड़ा पर लगाए आरोप

Last Updated:April 18, 2025, 09:40 IST
Preetika Rao Accuses Co- Star Harshad Arora: अमृता राव की बहन प्रीतिका राव टीवी शो ‘बेइंतेहा’ में हर्षद अरोड़ा संग रोमांटिक सीन शेयर करने पर एक इंस्टाग्राम यूजर पर भड़क गईं. प्रीतिका ने यूजर को डांटते हुए कहा क…और पढ़ें
साल 2013 में प्रसारित हुआ रोमांटिक ड्रामा ‘बेइंतहा’ में दोनों ने साथ काम किया था.
हाइलाइट्स
प्रीतिका राव ने हर्षद अरोड़ा पर गंभीर आरोप लगाए.प्रीतिका ने इंस्टाग्राम यूजर को वीडियो पोस्ट करने पर डांटा.’बेइंतेहा’ शो में 95% नो-टच सीन थे.
नई दिल्ली. ‘विवाह’ फिल्म से घर-घर में खान पहचान बनाने वालीं अमृता राव की छोटी बहन प्रीतिका राव टीवी एक्ट्रेस हैं. वो टीवी शो ‘बेइंतेहा’से सुर्खियों में आईं. शो में अपने शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाने वालीं प्रीतिका इन दिनों खबरों में हैं. दरअसल, एक इंस्टाग्राम यूजर को उनके और हर्षद अरोड़ा के शो ‘बेइंतेहा’ से रोमांटिक सीन शेयर किए तो वो आग बबूला हो गईं. क्या है ये पूरा माजरा चलिए बताते हैं.
प्रतीका और हर्षद की जोड़ी को टीवी शो ‘बेइंतहा’ में काफी पसंद किया गया था. इसमें उनके अलावा शिवांगी जोशी, सुचित्रा पिल्लई नावेद असलम जैसे कई और सितारे थे. हाल ही में ये सो फिर से चर्चाओं में तब आ गया, जब प्रतीका की एक फैन हर्षद संग उनकी कुछ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे, जिसकी बाद एक्ट्रेस गुस्से से लाल हो गई.
‘वो हर औरत के साथ सोता है…’दरअसल, गुरुवार को, रेडिट पर प्रीतिका राव की इंस्टाग्राम यूजर के साथ चैट का कथित स्क्रीनशॉट सामने आया, जिसमें प्रीतिका उस यूजर को वीडियो पोस्ट करने और हर्षद के बारे में गंभीर दावे करने के लिए डांटती नजर आ रही हैं. प्रीतिका राव ने कथित तौर पर यूजर को लिखा, ‘शर्म आनी चाहिए तुम्हें! इन वीडियो को अपने पेज पर डालने के लिए, जबकि मैंने तुमसे बार-बार कहा है कि तुम मेरे वीडियो को ऐसे आदमी के साथ पोस्ट न करो जो इंडस्ट्री में मिलने वाली हर औरत के साथ सोता है!
शो में 95% नो-टच सीनउन्होंने यह भी कहा कि असल में 95% नो-टच सीन थे. प्रीतिका ने लिखा, ‘बेइंतेहा में, 95% नो टच में से और हमारे पास ऐसे 5% सीन थे और तुम मेरी इच्छा के विरुद्ध यह सब कर रहे हो! शर्म आनी चाहिए तुम्हें! मेरे शब्दों को याद रखो तुम अपने ऊपर बुरे कर्म ले रहे हो.’
क्या है रोमांटिक ड्रामा ‘बेइंतहा’ की कहानीआपको बता दें कि साल 2013 में प्रसारित हुआ रोमांटिक ड्रामा ‘बेइंतहा’ दो दूर के कजिन्स की कहानी है, जो एक दूसरे के कट्टर विरोधी रहीं. लेकिन एक गलतफहमी के कारण उन्हें शादी करने के लिए मजबूर होना पड़ता है. समय के साथ, उनका रिश्ता संघर्ष से गहरे प्यार में बदल जाता है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था.
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
April 18, 2025, 09:40 IST
homeentertainment
‘शर्म आनी चाहिए, वो हर औरत के साथ…’ वीडियो देख क्यों भड़कीं अमृता राव की बहन



