Rajasthan

निकाय चुनाव में BJP टिकट के लिए लगी कतार, मंत्री संजय शर्मा के पास पहुंचे दावेदार, 27 अगस्त से पहले आएगी लिस्ट

Last Updated:August 22, 2026, 17:01 IST

Alwar Nagar Nikay Chunav: अलवर में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में पार्षद टिकट के दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है. भाजपा कार्यालय में वन मंत्री संजय शर्मा के पास कई दावेदार समर्थकों के साथ आवेदन देने पहुंचे. कुछ ने नए कार्यकर्ताओं को मौका देने की मांग रखी. मंत्री ने बताया कि सर्वे और कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर पैनल तैयार होंगे. 26 अगस्त तक पैनल और 27 अगस्त से पहले प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने की तैयारी है.

ख़बरें फटाफट

किसे मिलेगा BJP का टिकट? अलवर में दावेदारों की बढ़ी सक्रियताZoomनिकाय चुनाव में BJP टिकट के लिए लगी कतार

अलवर: अलवर में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में पार्षद टिकट के दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है. भाजपा कार्यालय पर आज सुबह वन मंत्री संजय शर्मा के पास टिकट मांगने वाले प्रत्याशियों की कतार लगी रही. दावेदार अपने-अपने वार्डों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मंत्री को आवेदन-पत्र सौंपते नजर आए. कई दावेदारों ने पार्टी के पुराने पार्षदों और पूर्व प्रत्याशियों को लगातार टिकट देने के बजाय नए कार्यकर्ताओं को भी मौका देने की मांग रखी. इस पर वन मंत्री संजय शर्मा ने सभी को भरोसा दिलाया कि सर्वे के आधार पर पैनल तैयार कर टिकटों का वितरण किया जाएगा.

वन मंत्री ने बताया कि पार्टी में कई स्तरों पर सर्वे चल रहे हैं. कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के साथ ही पार्टी का आंतरिक सर्वे भी जारी है. उन्होंने कहा कि 26 अगस्त से पहले सभी वार्डों के पैनल तैयार कर लिए जाएंगे और 27 अगस्त से पहले प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी.

हर वार्ड में कम से कम 10 दावेदार टिकट मांग रहेमंत्री ने बताया कि हर वार्ड में कम से कम 10 दावेदार टिकट मांग रहे हैं, जबकि कई वार्डों में यह संख्या इससे भी अधिक है. टिकट एक ही प्रत्याशी को मिलना है, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित है. उन्होंने उम्मीद जताई कि टिकट नहीं मिलने पर भी कार्यकर्ता पार्टी के साथ रहेगा और निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल नहीं करेगा. यदि कोई कार्यकर्ता निर्दलीय फार्म भरता है तो उसे मनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं की टीम बनाई गई है, जिसे कोर कमेटी के रूप में भी देखा जा सकता है.

भाजपा कार्यालय पर उमड़ी भीड़ मंत्री ने कहा कि टिकट के लिए आवेदन देने पहुंचे लोगों से उन्होंने सीधे मुलाकात की और उनकी बातें सुनीं. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय पर उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए पार्टी को नगर निकाय चुनाव में बड़ी सफलता की उम्मीद है. विशेष रूप से अलवर नगर निगम में भाजपा दो-तिहाई बहुमत हासिल कर अपना महापौर और उपमहापौर बनाने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतर रही है.

पार्टी ने कोर कमेटी का गठन कर दिया उन्होंने बताया कि पार्टी ने कोर कमेटी का गठन कर दिया है. इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में अलग-अलग प्रभारी लगाए गए हैं, जो वार्ड स्तर पर दावेदारों और चुनावी स्थिति का सर्वे कर रहे हैं. टिकट वितरण में इन सर्वे रिपोर्ट और पार्टी कार्यकर्ताओं की राय को प्रमुख आधार बनाया जाएगा.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

August 22, 2026, 17:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj