Rajasthan News Live: अलवर में प्रसूता की मौत, अजमेर में डिप्टी सीएम के नाम से फर्जी कॉल मामले में नर्सिंग ऑफिसर पर कार्रवाई

Last Updated:August 05, 2026, 09:29 IST
Rajasthan News Live: अलवर में प्रसव के बाद महिला की मौत से परिवार में शोक का माहौल है, वहीं बीकानेर में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 37 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं. दूसरी ओर अजमेर में डिप्टी सीएम के नाम से फ…और पढ़ें
Rajasthan News Live: अलवर सदर थाना क्षेत्र में प्रसव के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है. महुआ खुर्द निवासी पिंकी बानो ने निजी अस्पताल में सामान्य प्रसव से एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था. प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से महिला की हालत बिगड़ गई. गंभीर स्थिति में उसे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी हालत नाजुक हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद पिंकी बानो को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल है.
डिप्टी CM के नाम से फर्जी कॉल मामला, नर्सिंग ऑफिसर निलंबित
अजमेर के जेएलएन अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर पुष्पेंद्र पारीक पर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के नाम से फर्जी कॉल कर अधिकारियों को धमकाने के आरोप में कार्रवाई की गई है. हेल्थ डिपार्टमेंट ने पुष्पेंद्र पारीक को निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जैसलमेर रहेगा. मामले में डिप्टी सीएम के OSD ने 25 जून को प्रमुख शासन सचिव को विभागीय कार्रवाई के लिए शिकायत दी थी, साथ ही कोतवाली थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज करने के लिए भी शिकायत प्रस्तुत की गई थी.
बीकानेर में अवैध गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप जब्त, 37 सिलेंडर मिले
बीकानेर में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गंगाशहर थाना पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 37 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं. यह कार्रवाई उदयरामसर बाइपास पर की गई, जहां पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो उसमें बड़ी संख्या में सिलेंडर मिले. पुलिस ने सिलेंडरों को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच पुलिस और डीएसओ विभाग की ओर से की जा रही है.
अलवर में प्रसव के बाद महिला की मौत, ब्लीडिंग से बिगड़ी हालत
अलवर सदर थाना क्षेत्र में प्रसव के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार महुआ खुर्द निवासी पिंकी बानो पत्नी साहिल को प्रसव के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने सामान्य प्रसव के दौरान एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया. प्रसव के बाद महिला को अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने लगा, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई. गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल ने उसे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी. चिकित्सकों ने जांच के बाद पिंकी बानो को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है.
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 09:21 IST



