Rajasthan

राजस्थान न्यूज़ लाइव अपडेट | Rajasthan News Live

Last Updated:April 30, 2026, 08:23 IST

Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज पाली के चेंडा में कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण करेंगे और राजेश्वर भगवान आँजणी धाम के दर्शन करेंगे. सिरोही के रेवदर में रॉयल्टी कर्मचारियों पर लोडर से हमले का मामला सामने आया है, जिसमें एक घायल को गुजरात रेफर किया गया है. जयपुर के आमेर में एक प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जल गया. इसके अलावा, बीकानेर में 14 करोड़ का नशा नष्ट किया गया और अलवर में करंट से एक पशु की मौत हो गई.

ख़बरें फटाफट

Rajasthan News Live: पाली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौराZoomRajasthan News Live:

Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज पाली जिले के रोहट उपखण्ड स्थित चेंडा गांव के दौरे पर रहेंगे. यहाँ वे पटेल समाज द्वारा नवनिर्मित गुरुकुल कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री कन्या गुरुकुल के 10वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और राजेश्वर भगवान आँजणी धाम में दर्शन-पूजन भी करेंगे. इस गरिमामय समारोह में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी भी मौजूद रहेंगे.

सिरोही: रॉयल्टी कर्मचारियों और ग्रामीणों में भिड़ंत, लोडर से हमले में कर्मचारी घायलरेवदर के निम्बोडा रोड पर रॉयल्टी कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच विवाद का मामला सामने आया है. रॉयल्टी कर्मचारियों का दावा है कि वे अवैध बजरी परिवहन रोकने के लिए गश्त पर थे, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारी मकानों की छतों पर लाइट डालकर परेशान कर रहे थे. विवाद इतना बढ़ा कि कुछ लोगों ने लोडर लेकर रॉयल्टी कर्मचारी पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है. घायल कर्मचारी को गंभीर हालत में गुजरात रेफर किया गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आमेर (जयपुर): प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबूआमेर के राई की कोठी क्षेत्र में देर रात एक प्लाईवुड गोदाम में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. सूचना मिलते ही दमकल की करीब 2 दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया.

अलवर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गर्भवती भैंस की मौत, ग्रामीणों में रोषबहादुरपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही एक बेजुबान पशु पर भारी पड़ी. किसान बलराम गुर्जर अपनी सात महीने की गर्भवती भैंस को लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में नीचे लटके 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई. किसान ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र में कई जगहों पर तार नीचे लटके हुए हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है.

बीकानेर: 14 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाईबीकानेर पुलिस ने विभिन्न कार्रवाइयों के दौरान जब्त किए गए करीब 14 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का निस्तारण किया है. एसपी मृदुल कच्छावा और ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में कुल 44 मामलों से संबंधित डोडा पोस्त, एमडी, अफीम और नशीली गोलियों को नष्ट किया गया.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 30, 2026, 08:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj