RPSC 1st Grade Result 2026: अंग्रेजी और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट और कटऑफ

Last Updated:August 11, 2026, 14:27 IST
RPSC 1st Grade Result 2026:राजस्थान में स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इंग्लिश और कॉमर्स विषयों का 1st ग्रेड टीचर रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. 10 अगस्त को जारी मेरिट लिस्ट और कटऑफ अब आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी PDF में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.RPSC 1st Grade Result 2026,RPSC Grade 1 Result 2026: आरपीएससी ग्रेड 1 रिजल्ट जारी.
RPSC 1st Grade Result 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 1st ग्रेड टीचर रिजल्ट 2026 (1st Grade Teacher Result 2026)को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. आयोग ने स्कूल लेक्चरर (School Education) 2025 भर्ती परीक्षा के तहत इंगिलश और कॉमर्स विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है. दोनों विषयों की मेरिट लिस्ट और कटऑफ मार्क्स 10 अगस्त 2026 को जारी किए गए हैं.परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.RPSC ने अंग्रेजी और कॉमर्स विषय के लिए अलग-अलग रिजल्ट डॉक्यूमेंट जारी किए हैं. इन डॉक्यूमेंट में उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्होंने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया है.रिजल्ट को आयोग की ओर से PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है. अभ्यर्थियों को PDF में अपना रोल नंबर चेक करना होगा.
अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी
आयोग ने दोनों विषयों के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की है.इसके साथ ही इंग्लिश और कॉमर्स दोनों की कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं इसलिए अभ्यर्थी रिजल्ट देखने के साथ अपनी कैटेगरी और विषय के अनुसार कटऑफ भी चेक कर सकते हैं हालांकि आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जारी की गई मेरिट लिस्ट प्रोविजनल यानी अस्थायी सूची है. इसमें जिन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं उन्हें लिखित परीक्षा में सफल माना गया है लेकिन उनका चयन आगे उनकी पात्रता और दस्तावेजों के सत्यापन पर निर्भर करेगा.
रिजल्ट के साथ जारी हुई अयोग्य अभ्यर्थियों की लिस्ट
RPSC ने केवल सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट ही जारी नहीं की है. आयोग ने अंग्रेजी और कॉमर्स दोनों विषयों में अयोग्य घोषित किए गए अभ्यर्थियों की अलग-अलग सूची भी जारी की है.इसलिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे केवल मेरिट लिस्ट ही नहीं, बल्कि आयोग की ओर से जारी संबंधित अन्य सूचनाओं को भी ध्यान से देखें.
बाकी विषयों का रिजल्ट कब आएगा?
अभी RPSC ने अंग्रेजी और कॉमर्स विषयों का रिजल्ट जारी किया है. भर्ती परीक्षा के बाकी विषयों के परिणाम अलग-अलग जारी किए जाने की उम्मीद है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अन्य विषयों की परीक्षा दी है, उन्हें RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर रखनी चाहिए.आयोग की ओर से जैसे ही अन्य विषयों के रिजल्ट को लेकर अपडेट जारी किया जाएगा.अभ्यर्थी उसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे.
RPSC 1st Grade Result 2026 कैसे चेक करें?
RPSC 1st ग्रेड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.वेबसाइट के होमपेज पर Results सेक्शन में जाएं.यहां School Lecturer (School Education)–2025 से जुड़ा रिजल्ट लिंक दिखाई देगा.इसके बाद जिस विषय का रिजल्ट देखना है यानी English या Commerce उस लिंक को खोलें.लिंक खुलने के बाद रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसमें अपना रोल नंबर देखने के लिए PDF के सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं.रोल नंबर मिलने के बाद अभ्यर्थी रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
रिजल्ट चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें
सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर Results सेक्शन खोलें.यहां School Lecturer (School Education)–2025 का रिजल्ट लिंक तलाशें.अब अपने विषय के अनुसार English या Commerce रिजल्ट चुनें. रिजल्ट PDF खोलने के बाद उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें. रोल नंबर मेरिट लिस्ट में मौजूद होने पर PDF को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें.
About the AuthorDhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर
वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी (Network18 Digital)में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में काम कर…
और पढ़ेंFirst Published :
August 11, 2026, 14:27 IST



