Rajasthan

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट जारी, 935 बीएड कॉलेजों में शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया

Last Updated:June 25, 2026, 11:40 IST

Rajasthan PTET Result 2026: VMOU कोटा ने आज यानी 25 जून को सुबह 11:30 बजे राजस्थान पीटीईटी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. 14 जून को हुई इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रैंक देख सकते हैं. जानिए काउंसिलिंग और आरक्षण से जुड़ी जरूरी डिटेल्स.राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट जारी, 935 बीएड कॉलेजों में शुरू होगी एडमिशन प्रक्रियाZoomRajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे

नई दिल्ली (Rajasthan PTET Result 2026). राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा ने आज यानी 25 जून 2026 को सुबह ठीक 11:30 बजे पीटीईटी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2026 यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर लाइव कर दिया गया है. अभ्यर्थी यहीं से अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड और चेक कर सकते हैं.

राजस्थान पीटीईटी सरकारी रिजल्ट के साथ ही अभ्यर्थियों को उनकी रैंक और आगे होने वाले एडमिशन प्रोसेस (काउंसिलिंग) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी. परिणाम जारी होने के तुरंत बाद राज्य के बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग का शेड्यूल भी लाइव कर दिया जाएगा. सभी कैंडिडेट्स को रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखने की सलाह दी जाती है, जिससे राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2026 चेक करने में कोई परेशानी न हो.

14 जून को हुई थी परीक्षा, इतनी जल्दी आ रहा रिजल्ट
पीटीईटी परीक्षा 14 जून 2026 को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बेहद सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई थी. इस परीक्षा के जरिए राज्य के 2 वर्षीय बीएड कोर्स और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड (BA B.Ed / B.Sc B.Ed) कोर्स में एडमिशन मिलेगा. परीक्षा खत्म होने के महज 2 दिन बाद, यानी 16 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई थी. इसके बाद 17-19 जून तक उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गईं. एक्सपर्ट्स की तरफ से सभी आपत्तियों की बारीकी से समीक्षा के बाद अब फाइनल रिजल्ट और कटऑफ तैयार कर ली गई है.

राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2026 का लिंक सुबह 11:30 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा. उसके बाद आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

राजस्थान पीटीईटी 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmou2026.org पर विजिट करें.
होमपेज पर अपनी स्ट्रीम (2-Year B.Ed या 4-Year Integrated Course) के लिंक पर क्लिक करें.
अब सामने दिख रहे ‘PTET 2026 Result’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
यहां अपना रोल नंबर, नाम, माता का नाम और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करें.
सबमिट बटन दबाते ही पीटीईटी स्कोरकार्ड और रैंक स्क्रीन पर आ जाएगी.
इसे डाउनलोड करें और काउंसिलिंग के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

राजस्थान बीएड कॉलेज में आरक्षण की नीति क्या है?

राजस्थान पीटीईटी में अलग-अलग वर्गों के लिए सरकार के नियमानुसार आरक्षण का ध्यान रखा गया है. सीटों का गणित यहां समझ सकते हैं:

ओबीसी: 21 प्रतिशत सीटें आरक्षित
एससी: 16 प्रतिशत सीटें आरक्षित
एसटी: 12 प्रतिशत सीटें आरक्षित
ईडब्ल्यूएस (EWS): 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित
एमबीसी (MBC): 5 प्रतिशत सीटें आरक्षित
दिव्यांग (PwD): 5 प्रतिशत आरक्षण

इसके अलावा, महिला अभ्यर्थियों के लिए भी नियमों के मुताबिक विशेष आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे उन्हें अपने होम डिस्ट्रिक्ट (गृह जिले) में कॉलेज मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

बीएड कॉलेज में सीट कैसे मिलेगी?

सरकारी रिजल्ट आने का मतलब यह नहीं है कि सीधे कॉलेज मिल गया. इसके बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी. सफल उम्मीदवारों को वीएमओयू कोटा की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसमें अपनी पसंद के कॉलेजों की चॉइस (विकल्प) भरनी होगी. पीटीईटी रैंक और चुने गए कॉलेजों के आधार पर यूनिवर्सिटी जल्द ही कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगी. इसके बाद बची हुई सीटों के लिए सेकंड और थर्ड लिस्ट भी निकाली जाती है.

About the AuthorDeepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj