Health

एक पैर पर खड़े होकर टूथब्रश करने से सुधर जाएगी सेहत, जानिए 2 मिनट की एक्टिविटी के गजब के फायदे

Last Updated:June 25, 2026, 23:54 IST

2-Minute Brushing Trick Benefits: ब्रश करते समय एक पैर पर खड़े रहने की आसान आदत शरीर के संतुलन, कोर स्ट्रेंथ और स्थिरता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. रोजाना सिर्फ 2 मिनट का यह अभ्यास बिना एक्सट्रा समय निकाले आपकी फिटनेस रूटीन को काफी असरदार बना सकता है. इससे ओवरऑल हेल्थ बूस्ट हो सकती है.एक पैर पर खड़े होकर ब्रश करने से सुधरेगी सेहत, जानिए इस एक्टिविटी के फायदेZoomएक पैर पर खड़े होकर ब्रश करने से शरीर का बैलेंस बेहतर हो सकता है.

One-Leg Brushing Health Benefits: सुबह उठकर लोग फ्रेश होते हैं और इसके बाद ब्रश करते हैं. सुबह-सुबह दांत साफ करना पुरानी आदत है, जिसे अधिकतर लोग फॉलो करते हैं. आमतौर पर आप एक जगह बैठकर या खड़े होकर ब्रश करते हैं. क्या आप जानते हैं कि इसी काम को थोड़ा अलग तरीके से करके अपनी फिटनेस को बेहतर बना सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार ब्रश करते समय एक पैर पर खड़े होने की आदत शरीर के संतुलन, कोर स्ट्रेंथ और कोऑर्डिनेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. इसके लिए आपको अलग से समय निकालने की भी जरूरत नहीं पड़ती है.

अमेरिकन काउंसिल ऑन एक्सरसाइज की रिपोर्ट के मुताबिक एक पैर पर खड़े होकर ब्रश करना एक आसान हेल्थ हैक है. जब आप सुबह ब्रश करें, तो पहले एक मिनट तक एक पैर पर खड़े रहने की कोशिश करें. इसके बाद अगले एक मिनट दूसरे पैर पर खड़े होकर ब्रश करें. इस दौरान आपका शरीर लगातार संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है, जिससे कई मसल्स एक्टिव हो जाती हैं. एक पैर पर खड़े होने से शरीर की स्थिरता बनाए रखने वाले छोटे-छोटे मसल्स काम करने लगते हैं. यह एक्टिविटी कोर मसल्स, पैरों और टखनों को मजबूत बनाने में मदद करती है. इससे शरीर का संतुलन और बॉडी कंट्रोल भी बेहतर हो सकता है. नियमित अभ्यास से गिरने का जोखिम कम हो सकता है और डेली एक्टिविटीज में ज्यादा स्टेबिलिटी महसूस होती है.

बुजुर्गों के लिए भी फायदेमंद

बढ़ती उम्र के साथ संतुलन बनाए रखना कई लोगों के लिए चुनौती बन जाता है. ऐसे में यह आसान अभ्यास शरीर की बैलेंस क्षमता को बनाए रखने में मदद कर सकता है. जिन लोगों को चक्कर आने, घुटनों की गंभीर समस्या या संतुलन संबंधी परेशानी है, उन्हें यह अभ्यास सावधानी के साथ करना चाहिए. अगर शुरुआत में एक मिनट तक एक पैर पर खड़ा रहना मुश्किल लगे, तो 10 से 15 सेकंड से शुरुआत करें. जरूरत पड़ने पर दीवार, सिंक या किसी मजबूत सतह का सहारा ले सकते हैं. धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाने पर संतुलन में सुधार महसूस होने लगेगा और सेहत में फायदे भी महसूस होने लगेंगे.

ये सावधानियां भी बरतें

इस अभ्यास को फिसलन वाली जगह पर न करें. अगर आपको चक्कर आने की समस्या है या किसी तरह की मेडिकल कंडीशन है, तो पहले डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह लेना बेहतर होगा. सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ही इस आदत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. फिट रहने के लिए हमेशा लंबे वर्कआउट की जरूरत नहीं होती. कई बार रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें भी बड़ा फर्क ला सकती हैं. ब्रश करते समय एक पैर पर खड़े होने की यह आसान ट्रिक न केवल आपके समय का बेहतर उपयोग करती है, बल्कि शरीर के संतुलन और कोर स्ट्रेंथ को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकती है. रोजाना सिर्फ 2 मिनट का यह अभ्यास आपकी फिटनेस रूटीन में एक सकारात्मक बदलाव ला सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj