पति, पत्नी और वो! महिला मित्र संग घूम रहा था पति, बीच सड़क पर मचा घमासान, VIDEO वायरल

Last Updated:June 25, 2026, 11:33 IST
Pati Patni Aur Woh Viral Video: जयपुर के टोंक रोड स्थित गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास कथित तौर पर ‘पति, पत्नी और वो’ का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. वायरल वीडियो में एक महिला अपने पति और उसकी महिला मित्र के साथ बहस करती नजर आ रही है. विवाद बढ़ने पर सड़क पर हंगामे और मारपीट जैसी स्थिति बन गई, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है.
ख़बरें फटाफट
जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास पति, पत्नी और वो का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला
जयपुर. राजधानी जयपुर की व्यस्त सड़कों पर उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर उसकी महिला मित्र के साथ देख लिया. इसके बाद सड़क पर ऐसा हंगामा हुआ कि राहगीर भी रुक गए और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन में पूरे मामले को कैद कर लिया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
यह घटना टोंक रोड स्थित गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में एक महिला अपने पति और उसके साथ मौजूद महिला मित्र से तीखी बहस करती नजर आ रही है. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर ही मारपीट की स्थिति बन गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक हंगामा जारी रहा.
सड़क पर पति, पत्नी और महिला मित्र के बीच जमकर हुई बहस
स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला को लंबे समय से अपने पति पर किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने का शक था. बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से अपने पति की हर एक्टिविटी पर नजर रख रही थी. इसी दौरान उसे पति के एक महिला मित्र के साथ होने की जानकारी मिली. कथित तौर पर पत्नी ने उनका पीछा किया और जैसे ही दोनों गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे, उसने उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद सड़क पर पति, पत्नी और महिला मित्र के बीच जमकर बहस हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, माहौल इतना गर्म हो गया कि आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. कई लोग घटना का वीडियो बनाने लगे, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में लोगों को घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते हुए भी देखा जा सकता है.
पुलिस को अब तक किसी पक्ष से नहीं मिली है शिकायत
हालांकि न्यूज18 भी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पुरानी है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. बजाज नगर थाना पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. बजाज नगर थाना प्रभारी रामधन ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मामले की तस्दीक की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना कब और किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. तब तक वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों की पुष्टि होना बाकी है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



