भीषण लू से तपा राजस्थान! फलोदी में रेड अलर्ट, कई जिलों में 48°C तक पहुंचा तापमान

Rajasthan Weather News: राजस्थान में आज का मौसम पूरी तरह गर्मी और लू की चपेट में रहेगा. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए रंग-कोडित चेतावनियां जारी की गई हैं. पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, जहां तापमान लगातार 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.
तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जीवन को प्रभावित कर दिया है. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.
फलोदी में रेड अलर्टफलोदी जिले में मौसम विभाग ने ‘अति उष्ण लहर’ और ‘उष्ण रात्रि’ को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. यहां दिन के साथ रात में भी तापमान काफी अधिक बना हुआ है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही. मौसम विभाग ने की चेतावनी देते हुए लोगों से गर्मी से बचने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार गर्मी और लू से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है.
जोधपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्टजोधपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में भीषण लू की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को पहले से तैयार रहने की सलाह दी है. गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और बाजारों में भी भीड़ कम है.
कई जिलों में येलो अलर्टबाड़मेर, जैसलमेर, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ और जालौर सहित कई जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को धूप से बचने और अधिक पानी पीने के निर्देश दिए गए हैं. लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित कर दिया है.
उत्तर-पूर्वी राजस्थान में आंधी और बूंदाबांदीउत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं और सीकर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मेघगर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है. हालांकि इससे गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन स्थानीय स्तर पर मौसम में थोड़ी नरमी महसूस हो सकती है.
तापमान ने तोड़े रिकॉर्डपिछले 24 घंटों में बाड़मेर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं फलोदी में 46.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ. राजधानी जयपुर में आज अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जयपुर में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन गर्मी का असर बना रहेगा.
किसानों को दी गई जरूरी सलाहमौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी पकी हुई फसलों और मंडियों में रखे अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखें या ढककर रखें. अचानक तेज हवाओं या हल्की बूंदाबांदी के कारण फसल को नुकसान पहुंच सकता है. पशुओं के लिए भी पर्याप्त पानी और छांव की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है.



