Entertainment

‘राका’ डायरेक्टर एटली ने रखा बेटी का नायाब नाम, बेहद अनोखा है मतलब, दिखाई पहली झलक

Last Updated:May 17, 2026, 13:45 IST

‘जवान’ से लोकप्रियता बटोरने वाले एटली इन दिनों अपनी फिल्म राका को लेकर खबरों में बने हुए हैं. अल्लू अर्जुन के साथ एटली की फिल्म राका को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. इन सबके बीच आज डायरेक्टर ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है.

नई दिल्ली. एटली और प्रिया एटली कुछ समय पहले ही एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं. उन्होंने अपनी नन्ही बेटी के नाम का खुलासा कर फैंस को भावुक कर दिया है. कपल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘मियू’ रखा है.

कपल ने अपनी बेटी का बेहद अनोखा नाम रखा है. इस खास घोषणा के साथ साझा की गई तस्वीर में बच्ची का छोटा-सा हाथ नजर आ रहा है. पेस्टल रंगों से सजी इस खूबसूरत विजुअल पर लिखा था, “एक नन्ही सी जान, जिसने हमारे दिलों में सबसे बड़ी जगह बना ली है.

पोस्ट के कैप्शन में एटली और प्रिया ने लिखा कि अब उनकी दुनिया को एक खूबसूरत नाम मिल गया है. उन्होंने बताया कि “मियू” नाम सिर्फ सुनने में ही प्यारा नहीं है, बल्कि इसका अर्थ भी बेहद खास है. इस नाम का मतलब है खूबसूरती, कोमलता और प्यार—तीनों भावनाएं जो उनकी बेटी के आने के साथ उनकी जिंदगी में और गहराई से शामिल हो गई हैं.

Add as Preferred Source on Google

एटली ने अपनी नन्ही परी के हाथों की झलक दिखाते हुए इस खास नाम का मतलब भी बताया है. ‘राका’ डायरेक्टर की बेटी के नाम का मतलब बेहद खास है. ‘मियू’ का मतलब- खूबसूरत, नाजुक और प्यारा है. डायरेक्टर के बेटे का नाम मीर है.

नाम की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं. कई लोगों ने इस नाम को बेहद यूनिक और अर्थपूर्ण बताया.

वैभवी मर्चेंट ने भी एटली को बधाई देते हुए उनके पोस्ट पर प्यार लुटाया है. वो लिखती हैं कि कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार. इसके साथ कई लोगों ने एटली और प्रिया को बधाई दी.

एटली और प्रिया अक्सर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां फैंस के साथ साझा करते रहते हैं, लेकिन इस बार उनका यह पोस्ट खास तौर पर लोगों के दिल को छू गया. लोग कपल पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं.

डायरेक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर ‘राका’ का पोस्टर रिलीज हुआ था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj