Entertainment

बुरी तरह ट्रोल हुए राम कपूर, पहले बोले कौन हैं गौरव खन्ना, फिर मेरी जान कहकर लगाया गले, लोग बोले- डुअल फेस

Last Updated:July 10, 2026, 21:11 IST

इंटरनेट पर राम कपूर का एक वीडियो सामने आने के बाद उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. पहले उन्होंने गौरव खन्ना के लेकर कहा कि वह उन्हें नहीं जानते, लेकिन अगले ही पल वह उन्हें गले लगाते दिखे. एक्टर के इस बदले हुए रंग पर लोगों ने उन्हें काफी खरी खोटी सुनाई है. नीचे पढ़ें पूरी खबर-

‘लॉक अप 2’ इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है, लेकिन इस बार शो अपने किसी टास्क की वजह से नहीं बल्कि एक बड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में है. दरअसल, टीवी के दो बड़े स्टार्स राम कपूर और गौरव खन्ना के बीच कुछ ऐसा हुआ है जिसने इंटरनेट का पारा पूरी तरह गरमा दिया है. कैमरे के सामने राम कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया कि फैंस अब उन पर बुरी तरह भड़के हुए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके एक्टर गौरव खन्ना को भला कौन नहीं जानता होगा. उन्होंने अनुपमा जैसे हिट शोज से अपनी एक्टिंग के दम पर घर-घर में अलग पहचान बनाई है. हाल में गौरव लॉक अप 2 में अपनी वाइफ अकाक्षा चमोला को सपोर्ट करने पहले विजिटर के तौर पर गए थे. अकांक्षा के तलाक के अनाउंसमेंट के बाद दोनों पहली बार आमने सामने आए, इस दौरान कपल काफी इमोशनल भी दिखाई दिए. वहीं गौरव का उनकी वाइफ के लिए प्यार और सपोर्ट दिखाना फैंस को काफी पसंद आया है. उन्होंने कुछ घंटो में लॉक अप 2 में जाकर एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है.

लॉक अप 2 में गौरव की एंट्री जब होती है तो सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं. वहीं जब अकांक्षा-गौरव मिलते हैं तभी राम कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया कि वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए.

Add as Preferred Source on Google

दरअसल गौरव खन्ना अपनी वाइफ अकांक्षा से बात कर रहे होते हैं, तभी राम कपूर ने अपने साथी धीरज धूपर की ओर मुड़कर धीरे से पूछा, “ये क्या करता है?” धीरज ने जवाब दिया, “ये एक्टर हैं.” राम ने फिर पूछा, “लेकिन क्या ये फेमस हैं?” धीरज ने सिर हिलाकर कहा, “हम्म.” राम कपूर ने आगे कहा, “ठीक है, मैंने इन्हें पहले कभी नहीं देखा.

इसके बाद उन्होंने कहा-लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं कोई कंटेंट नहीं देखता.” लेकिन राम और गौरव की मुलाकात के बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई, क्योंकि ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वे पहली बार मिल रहे हैं.

वीडियो में राम गौरव से कहते सुनाई दे रहे हैं, “हाय गौरव, कैसे हो मेरी जान? तुम्हें फिर देखकर अच्छा लगा. यह क्लिप देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई और लोग राम के इस बयान पर उन्हें ट्रोल करने लगे.

गौरव टीवी का जाना-माना नाम है ऐसे में राम कपूर की ये बात लोगों को पसंद नहीं आई. अब लोग राम कपूर के बारे में तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- वाह राम कपूर जलन साफ दिख रही है, दूसरे ने लिखा-सच में रामकपूर, आप गौरवखन्ना को नहीं जानते, जिन्होंने रियलिटी शो जीते हैं. कुछ यूजन ने कहा की ये बहुत अच्छे से गौरव को जानते हैं, लेकिन दिखावा कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj