IPL 2025: हार की कगार पर थी LSG, फिर कैसे की वापसी? ऋषभ पंत ने किया खुलासा

Last Updated:April 08, 2025, 20:59 IST
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मंगलवार को कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों के पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों को कहाकि वे अपनी योजना पर कायम रहें.
पंत ने बताया कैसे की वापसी.
नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मंगलवार को कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों के पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों को कहाकि वे अपनी योजना पर कायम रहें और ज्यादा प्रयोग नहीं करें. सुपर जायंट्स के 239 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स ने 10 ओवर में दो विकेट पर 129 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद उसका बल्लेबाजी क्रम ध्वस्त हो गया जिससे मेजबान टीम को चार रन से हार का सामना करना पड़ा.
पंत ने मैच के बाद कहा, ‘‘पहले पावरप्ले के बाद हमने गेंदबाजों से योजना पर कायम रहने और ज्यादा कुछ करने की कोशिश नहीं करने के बारे में बात की. मुझे लगता है कि जब हमने बल्लेबाजी की तो हमें इसका अहसास नहीं था लेकिन पावरप्ले के बाद हमें पता था कि मुकाबला काफी करीबी होगा. निश्चित रूप से यह एक सतर्क निर्णय था क्योंकि जब खेल उस गति से चल रहा हो तो आपको इसे धीमा करना पड़ता है. कभी-कभी यह काम करता है, कभी-कभी नहीं. मुझे खुशी है कि आज यह काम कर गया.’’
मैच में 40 ओवर में 472 रन बनने के बाद नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि गेंदबाजों के लिए यह कठिन दिन था और यहां तक कि घरेलू स्पिनरों सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती को भी जूझना पड़ा.
रहाणे ने कहा, ‘‘जब आप 230 से अधिक रनों का पीछा कर रहे होते हैं तो आप पीछा करते हुए विकेट खोते हैं. यह बल्लेबाजी करने के लिए सबसे अच्छे विकेटों में से एक था. बल्लेबाजों को जमने में थोड़ा समय लगा. हमारे पास जो गेंदबाजी आक्रमण है उससे हम बीच के ओवरों को अच्छी तरह से नियंत्रित करते हैं. सुनील गेंद से संघर्ष कर रहे थे. सुनील और वरुण आमतौर पर बीच के ओवरों में हावी होते हैं लेकिन आज गेंदबाजों के लिए यह कठिन था.’’
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 08, 2025, 20:59 IST
homecricket
IPL 2025: हार की कगार पर थी LSG, फिर कैसे की वापसी? ऋषभ पंत ने किया खुलासा



