प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी में रश्मिका-कृति की मस्ती, डांस मूव्स और बातों से जीत लिया स्टूडेंट्स का दिल

होमवीडियोमनोरंजन

नई दिल्ली: बेंगलुरु की प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए वह दिन बेहद यादगार बन गया, जब नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और कृति सेनन अपनी नई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के प्रमोशन के लिए उनके कैंपस पहुंचीं. रश्मिका का बेंगलुरु से बहुत पुराना और गहरा नाता रहा है, क्योंकि उन्होंने यहीं से अपनी पढ़ाई की है. उन्होंने कृति को भी इस शहर की खूबसूरत झलक दिखाई. मंच पर दोनों एक्ट्रेसेस ने अपने शानदार डांस मूव्स और मजेदार बातों से स्टूडेंट्स का दिल जीत लिया. जब कृति ने चुटकी लेते हुए कहा कि रश्मिका ने अपने बेस्ट फ्रेंड विजय से शादी की है, तो पूरा कैंपस ‘विजय देवरकोंडा’ के नारों से गूंज उठा, जिस पर शर्माते हुए रश्मिका ने कहा कि विजय भी आप सब से बहुत प्यार करते हैं. दोनों सितारों की ऑन-स्क्रीन दोस्ती और बेहतरीन केमिस्ट्री साफ नजर आ रही थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।