Rajasthan

घी-फल की मांग पर जेल में बगावत, 1000 से ज्यादा कैदियों ने छोड़ा खाना, नियमों पर अड़ा प्रशासन

Last Updated:August 04, 2026, 11:30 IST

Jodhpur Central Jail News: जोधपुर सेंट्रल जेल में एक हजार से अधिक बंदियों ने दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी. बंदियों ने घर से घी, फल और अन्य खाद्य सामग्री मंगाने सहित पुरानी सुविधाएं बहाल करने की मांग की है. दूसरी ओर जेल प्रशासन का कहना है कि सभी व्यवस्थाएं जेल मैनुअल के अनुसार संचालित की जा रही हैं. नए जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह शेखावत की सख्ती के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और नशे व मोबाइल की बरामदगी के बाद नियम और कड़े किए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

घी-फल की मांग पर जेल में बगावत, 1000 से ज्यादा कैदियों ने छोड़ा खानाZoomजोधपुर सेंट्रल जेल में एक हजार से अधिक बंदियों ने दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल में बंदियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. एक हजार से अधिक बंदियों ने भोजन का बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया. बंदियों की मांग है कि उन्हें पहले की तरह घर से घी, फल और अन्य खाद्य सामग्री मंगाने की अनुमति दी जाए तथा पहले मिल रही कुछ सुविधाएं बहाल की जाएं. वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि सभी व्यवस्थाएं जेल नियमों के अनुसार संचालित की जा रही हैं और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि बंदियों ने भोजन नहीं लेकर अपनी नाराजगी जताई, लेकिन जेल प्रशासन ने पूरे मामले पर नजर बनाए रखी. अधिकारियों का कहना है कि जेल में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. वहीं बंदियों का विरोध केवल खान-पान की सुविधाओं तक सीमित नहीं है. हाल के महीनों में जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ाई है. इसके तहत बंदियों की आवाजाही पर नियंत्रण, नियमित तलाशी अभियान और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है. चर्चा है कि इसी सख्ती के विरोध में कुछ बंदियों ने भूख हड़ताल का रास्ता अपनाया है.

चार महीनों में बदली जेल की व्यवस्था

करीब चार महीने पहले जोधपुर सेंट्रल जेल की कमान संभालने वाले जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह शेखावत ने जेल में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं. नियमित सर्च अभियान, बैरकों की सघन जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के कारण जेल की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. सख्ती बढ़ने के बाद जेल में कई बार तलाशी अभियान के दौरान बैरकों से नशीले पदार्थ, मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किए गए हैं. इसके बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा नियमों को और कड़ा कर दिया.

जेल मैनुअल और निर्धारित नियमों के अनुसार लिए जाएंगे निर्णय

अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न मामलों में बंद आरोपी और सजायाफ्ता कैदियों को जेल नियमों के विपरीत स्वतंत्र रूप से घूमने या विशेष सुविधाएं देने का कोई प्रावधान नहीं है. फिलहाल जेल प्रशासन बंदियों से संवाद के जरिए स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहा है. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जेल परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई है. प्रशासन का कहना है कि सभी निर्णय जेल मैनुअल और निर्धारित नियमों के अनुसार ही लिए जाएंगे तथा किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 04, 2026, 11:30 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj