Rajasthan

NH-56 पर खाई में गिरी रोडवेज बस, 25 यात्रियों में मची चीख-पुकार

Last Updated:August 10, 2026, 11:02 IST

Pratapgarh Bus Accident: प्रतापगढ़ जिले में NH-56 पर सूरत से चित्तौड़गढ़ जा रही राजस्थान रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर भुतयवर घाटी में खाई में जा गिरी. हादसे के समय बस में 20-25 यात्री सवार थे, जिनमें से कई घायल हो गए. धमोतर थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. ब्रेक चिपकने से हादसा होना बताया जा रहा है. भुतयवर घाटी में बार-बार हो रहे हादसों से ग्रामीणों में रोष है. ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा संकेतक लगाने की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideरोडवेज बस अचानक हुई बेकाबू, खाई में जा गिरी; प्रतापगढ़ में कई यात्री घायलZoomPratapgarh Bus Accident: NH-56 पर खाई में गिरी रोडवेज बस, 25 यात्रियों में मची चीख-पुकार

Pratapgarh: प्रतापगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बारावरदा क्षेत्र की भुतयवर घाटी स्थित नर्सरी के पास गुजरात के सूरत से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी. दुर्घटना के समय बस में लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे. इस हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं. घटना की सूचना मिलते ही धमोतर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला. सभी घायल यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ. घटना की सूचना पर धमोतर थाना अधिकारी जीसू लाल तेली पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया. हादसे में बस चालक जगदीश खटीक के सिर में भी गंभीर चोट आई है, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है. बस चालक ने हादसे की वजह बताते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ की ओर जाते समय अचानक बस के ब्रेक चिपक गए, जिससे गाड़ी पर से नियंत्रण छूट गया. अनियंत्रित होकर बस घूमते हुए खाई में जा गिरी. राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद किसी भी यात्री की जान नहीं गई.

दुर्घटना संभावित क्षेत्र है भुतयवर घाटी, ग्रामीणों में आक्रोशहादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया. ग्रामीणों का कहना है कि भुतयवर घाटी का यह क्षेत्र लंबे समय से दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) माना जाता है. यहां पूर्व में भी कई भयानक सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को इस समस्या से बार-बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए. उल्टे घाटी में पहले से लगे स्पीड ब्रेकरों को भी विभाग द्वारा हटा दिया गया, जिससे वाहनों की रफ्तार बढ़ गई और हादसों का जोखिम काफी ज्यादा बढ़ गया है.

सुरक्षा पुख्ता करने और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांगक्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दख और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस समस्या से कई बार अवगत कराया है. घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भुतयवर घाटी में तुरंत आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, पर्याप्त चेतावनी व दिशा-सूचक संकेतक (साइन बोर्ड) लगाए जाएं तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में होने वाले बड़े हादसों को रोका जा सके.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Pratapgarh,Pratapgarh,Rajasthan

First Published :

August 10, 2026, 11:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj