Rajasthan

RSSB PTI Exam 2026 : राजस्थान में इस साल नहीं होगी PTI भर्ती, अब अगले साल तक करें इंतजार

Last Updated:June 20, 2026, 18:20 IST

RSSB PTI Exam 2026 : राजस्थान में पीटीआई टीचर भर्ती परीक्षा टल गई है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया है कि इस भर्ती का नोटिफिकेशन अब 2027 अप्रैल तक आने की संभावना है.
राजस्थान में इस साल नहीं होगी PTI भर्ती, अब अगले साल तक करें इंतजार ZoomRSSB PTI Exam 2026 : राजस्थान में 900 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की भर्ती होनी है

RSSB PTI Exam 2026 : राजस्थान के स्कूलों में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) यानी शारीरिक शिक्षा शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं को झटका लगा है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बताया है कि PTI भर्ती परीक्षा 13 सितंबर को नहीं हो पाएगी. बोर्ड ने संभावना जताई है कि यह परीक्षा अप्रैल 2027 में आयोजित किया जा सकता है.

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी शेयर की है. उन्होंने लिखा कि पीटीआई भर्ती परीक्षा 13 सितंबर को नहीं हो पाएगी. उन्होंने कहा कि रूल्स से संबंधित कुछ क्लैरिफिकेशन के बाद ही विज्ञप्ति जारी होगी. इसलिए यह परीक्षा 2026 में नहीं हो सकेगी. उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा अप्रैल 2027 में आयोजित करने का प्रयास करेंगे. फ्रेश फिक्स डेट अर्थना में रूल्स क्लैरिटी आने के बाद ही आएगी.

इससे पहले 17 जून को एक यूजर ने उनसे एक्स पर पूछा था कि सर पीटीआई भर्ती परीखा का नोटिफिकेशन कब तक आएगा. इस विषय में जानकारी देते हुए आलोक राज ने बताया कि पीटीआई भर्ती अर्थना पर कुछ क्लैरिफिकेशन लिए जा रहे हैं. जैसे ही क्लैरिटी हो जाएगी, हम नोटिफाई कर देंगे. अब ऐसा लग रहा है कि ये परीक्षा आगे सरकारी पड़ सकती है. इसके बाद 20 जून को उन्होंने लेटेस्ट अपडेट दिया.

कितने PTI शिक्षकों की होनी है भर्ती?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 900 पीटीआई शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने वाला था. पहले संभावना जताई जा रही थी कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जून के अंत तक शुरू हो जाएगी. अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए एक महीने का समय मिलेगा. यह जानकारी खुद बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने दी थी.

पीटीआई शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता

पीटीआई शिक्षक भर्ती के लिए संभावित शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है. साथ ही राजस्थान सरकार और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के निर्धारित मानकों के अनुसार, शारीरिक शिक्षा में स्नातक यानी बीपीएड, डीपीएड या सीपीएड किया होना चाहिए.

उम्र सीमा

राजस्थान पीटीआई शिक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम 40 साल है. आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जानी थी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

About the AuthorPraveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj