Entertainment

सारा अर्जुन का युवाओं के नाम खास पैगाम, ‘वंदे मातरम फ्रेम्स’ के जरिए फिल्ममेकिंग का न्योता, जीतें 50 लाख तक के इनाम

Last Updated:April 21, 2026, 22:17 IST

सारा अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके सिनेमा प्रेमियों को एक खास मैसेज दिया है. उन्होंने देश के प्रति गहरे एहसासों को व्यक्त करते हुए ‘मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर’ के नेशनल फिल्म मेकिंग कंपिटिशन (वंदे मातरम फ्रेम्स) का ऐलान किया. इस प्रतियोगिता के जरिये युवा क्रिएटर्स और फिल्ममेकर्स एआई, रील या फिल्म के जरिए अपनी कहानियां बयां करके 50 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार जीत सकते हैं. सारा के इस अंदाज की फैंस और उनके पिता राज अर्जुन ने काफी सराहना की है. सारा ने हाल में फिल्म ‘धुरंधर’ से अपने अभिनय की छाप छोड़ी है.

ख़बरें फटाफट

सारा का युवाओं के नाम खास पैगाम, फिल्ममेकिंग का न्योता, जीत सकते हैं 50 लाखZoom(फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

नई दिल्ली: ‘धुरंधर’ फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे सिनेमा प्रेमियों को खास मैसेज दे रही हैं. वे शुरू में एहसासों को बड़ी खूबसूरती से बयां करती नजर आती हैं, फिर कॉन्टेंट क्रिएटर्स और फिल्ममेकर्स को ‘मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर’ के नेशनल फिल्म मेकिंग कंपिटिशन के बारे में बताती हैं, ताकि टैलेंटेड युवा अपनी कहानियों को कैमरे के जरिये बयां करने के साथ-साथ लाखों रुपये जीतने का मौका पा सकें.

सारा अर्जुन वीडियो में कहती नजर आ रही हैं, ‘हम अपने देश को मां क्यों कहते हैं, शायद इसलिए हमारी मां हमारे लिए जो करती हैं, वो यह मिट्टी भी करती है, हमें हमारी पहचान देती है. चाहे हम कितनी भी दूर चले जाएं, इस मिट्टी की सौंधी खुशबू हमारे दिलों में हमेशा रहती है, बिल्कुल हमारी मां की तरह. एक ऐसा एहसास शायद जिसे बयां करना आसान नहीं होता. शायद इसी एहसास को महसूस करने के लिए लिखा गया- ‘वंदेमातर.’ आज इतने सालों बाद भी वह एहसास हमारे अंदर है. कभी-कभी इस एहसास को नए अंदाज और नई कहानी की जरूरत होती है, इसलिए मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर लेकर आया है – वंदे मातरम फ्रेम्स जो एक नेशनल फिल्ममेकिंग कंपिटिशन है, जहां आप अपनी कहानी के जरिये इस एहसास को फिर से जगा सकते हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj