Nagaur Rail Coach Restaurant | Nagaur Railway Station | Railway Coach Restaurant Rajasthan

Last Updated:November 25, 2025, 17:42 IST
Nagaur Rail Coach Restaurant: नागौर रेलवे स्टेशन पर कबाड़ हो चुके ट्रेन कोच को नया रूप देकर एक आकर्षक रेल कोच रेस्टोरेंट बनाया जा रहा है. यात्री यहां बैठकर राजस्थानी व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे. यह पहल रेलवे स्टेशन को आधुनिक लुक देने के साथ यात्रियों के भोजन अनुभव को भी बेहतर बनाएगी. परियोजना पूरी होने पर यह स्टेशन का नया आकर्षण बन जाएगा.
राजस्थान के नागौर जिले में रेलवे द्वारा एक इन्वेंशन किया जा रहा है. नागौर रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा रेल कोच रेस्टोरेंट बनाया जा रहा है. इसका काम शुरू कर दिया गया है. यह रेल कोच रेस्टोरेंट स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. डेगाना के बाद यह जिले में ऐसा दूसरा रेस्टोरेंट होगा. इस रेल रेस्टोरेंट को पूरी तरह कबाड़ हो चुके असली रेल कोच में तैयार किया जा रहा है. यह पहल रेलवे द्वारा पुराने डिब्बों के उपयोग का अनोखा उदाहरण है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देती है. अगले एक महीने में इसके पूरी तरह तैयार होकर चालू होने की संभावना है.

इस रेस्टोरेंट की सबसे खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल हो रहा डिब्बा कोई थीम मॉडल नहीं, बल्कि वास्तविक रेलवे कोच है. इसे पहले ट्रेन संचालन में उपयोग किया जाता था, लेकिन अब इसकी मरम्मत, पेंटिंग और इंटीरियर डिजाइन कर इसे रेस्टोरेंट का रूप दिया जा रहा है. इससे यात्रियों को यह एहसास होगा कि वे किसी चलती ट्रेन के प्रीमियम कोच में बैठकर भोजन कर रहे हैं. खास बात ये है कि इस रेस्टोरेंट के अंदर प्रीमियम क्लास जैसी सीटिंग व्यवस्था तैयार की जा रही है.

इस रेल कोच रेस्टोरेंट में आरामदायक कुर्सियां, केबिन जैसा माहौल और ट्रेन जैसा डेकोर शामिल होगा. यह सेटअप परिवारों और ग्रुप के लिए बेहद अनुकूल होगा, क्योंकि उन्हें एक साथ बैठकर शाही अनुभव के साथ भोजन का आनंद लेने का मौका मिलेगा. इंटीरियर में लाइटिंग, रंग और फर्नीचर भी ट्रेन के माहौल को ध्यान में रखकर ही लगाए जा रहे हैं. इसकी डिजाइनिंग के अलावा यहां का खाना भी बहुत खास रहने वाला है. यात्रियों के उनके मनपसंद के आधार पर व्यंजन यहां पर मिलेंगे.
Add as Preferred Source on Google

खानपान की बात करें तो यहां ग्राहक अपने केबिननुमा सीट पर बैठकर मटर कुलचा, छोले भटूरे जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे. इसके साथ ही तवा लच्छा पराठा, केसर चाय और स्पेशल थाली जैसे विकल्प भी उपलब्ध होंगे. इस रेल कोच रेस्टोरेंट में राजस्थानी खाने का जाएगा भी मिलेगा. स्थानीय स्तर पर बनने वाले पकवानों का स्वाद भी यात्री उठा सकेंगे. रेस्टोरेंट को तैयार कर रहे ठेकेदार सुभाष रातंगवाल के अनुसार, पूरा रेस्टोरेंट लगभग एक महीने में पूरा बनकर तैयार हो जाएगा.

अभी कोच की सफाई, स्ट्रक्चर को मजबूत करने और अंदरूनी बदलावों पर तेजी से काम चल रहा है. रेलवे से कोच को ठेके पर लेकर इसे रेस्टोरेंट में बदलने की यह योजना कई शहरों में सफल रही है और नागौर में भी इसके सफल होने की पूरी उम्मीद है. फैक्ट फाइल के अनुसार, एक रेलवे कोच का वजन लगभग 52 टन होता है और यह करीब 70 मीटर लंबा होता है. इतना बड़ा कोच जब एक रेस्टोरेंट के रूप में तैयार होता है, तो अंदर काफी विशाल स्थान उपलब्ध हो जाता है.

इसी कारण इसमें 75 से 80 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे बड़े समूह भी आसानी से भोजन कर सकें. नागौर स्टेशन परिसर में बन रहा यह रेल कोच रेस्टोरेंट आने वाले समय में शहर की नई पहचान बन सकता है. रेलवे स्टेशन के पास इस तरह का आकर्षक फूड स्पॉट न केवल यात्राओं के लिए फायदेमंद साबित होगा बल्कि स्थानीय लोगों को भी इससे काफी अधिक फायदा होगा. इसमें चलती ट्रेन जैसा अनुभव मिलेगा, प्रीमियम सीटिंग में बैठकर स्वादिष्ट भोजन खाना भी मिलेगा.
First Published :
November 25, 2025, 17:42 IST
homerajasthan
कबाड़ से कमाल! नागौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन डिब्बे से तैयार हुआ अनोखा फूड पॉइंट



