SIR: मैं 15 साल पहले ब्याह कर ससुराल आई थी, वोटर लिस्ट में मेरा नाम कैसे अपडेट होगा, बताइए..

Last Updated:November 19, 2025, 18:16 IST
Sirohi News Hindi : सिरोही में चल रही SIR प्रक्रिया ने बड़ी खामियों को उजागर कर दिया है. कई घरों में बीएलओ फॉर्म छोड़कर जा रहे हैं, लेकिन नवविवाहिताओं के नाम सूची में नहीं जुड़ पा रहे हैं. फॉर्म, जानकारी और मार्गदर्शन के अभाव में महिलाएं परेशान हैं. शिकायतों के बावजूद समाधान न मिलने से वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.
ख़बरें फटाफट
सिरोही : एसाईआर प्रक्रिया में बीएलओ घर-घर जाकर एक-एक फॉर्म पहुंचा रहे हैं, लेकिन कई लोगों को इस फॉर्म और पुनरीक्षण से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं होने से दिक्कत आ रही है. इसमें भी शादी करके आई नवविवाहिताओं को ज्यादा परेशानी हो रही है. उनका नाम कैसे अपडेट होगा. ऐसे में उन महिलाओं को क्या करना होगा? ये ना तो बीएलओ द्वारा बताया जा रहा है और ना ही किसी अन्य अधिकारी द्वारा.
Local 18 ने जब इस समस्या को लेकर महिलाओं से बात की तो 35 वर्षीय रोशनी बारोट ने बताया कि उनकी शादी को 15 साल हो चुके हैं. इससे पहले 2 चुनाव में वोट भी कर चुकी है, लेकिन इस बार के एसआईआर सर्वे में उनका नाम नहीं है. बीएलओ ने उनकी सास और पति के फॉर्म तो दिए लेकिन उनका फॉर्म नहीं दिया. जब उन्होंने बीएलओ से सम्पर्क किया, तो उनके पिता का वोटर लिस्ट नम्बर (एपिक नम्बर) मांगा गया. जब मांगी गई जानकारी बीएलओ को दे दी गई, इसके बाद भी अब तक उन्हें अपना फॉर्म नहीं मिला है. एसडीएम कार्यालय में शिकायत करने पर बीएलओ तो बदल दिया गया लेकिन अब तक उनकी इस समस्या का निराकरण नहीं हुआ है. ऐसे में उनका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ेगा या नहीं इसको लेकर संशय बरकरार है.
विसंगतियों को दूर करने की जरूरतये समस्या सिर्फ रोशनी बारोट की नहीं, कई महिलाओं को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है. रोशनी बारोट के पति और आबूरोड नगरपालिका पार्षद भवनीश बारोट ने बताया कि एसआईआर सर्वे में कई विसंगतियों को दूर करने की जरूरत है. जिनके नाम मतदाता सूची में है और 2002 की एसआईआर सूची में नहीं है, उन्हें फॉर्म ही नहीं दिए गए हैं. जो पिछले कुछ वर्ष में 18 साल के हुए हैं. उनका नाम मतदाता सूची में नाम कैसे जुड़ेगा. इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है. बीएलओ केवल फॉर्म घर पर देकर जा रहे हैं, इन्हें भरने की जानकारी लोगों को कोई नहीं दे रहा है.
कई नवविवाहिताओं को आ रही ये समस्याकुछ महिलाओं के नाम तो एसआईआर सर्वे में है, लेकिन सर्वे फॉर्म भरने में मांगी गई जानकारी नहीं दी गई है. अन्य जगह से शादी करके यहां आई महिलाओं को अपने पिता या परिवार में किसी सदस्य का एपिक नम्बर फॉर्म में देना होता है. इसके बाद उनका नाम वहां की मतदाता सूची से हटाकर यहां जोड़ा जाता है. ऐसे में कई महिलाओं को अपने पिता या परिवार में किसी का एपिक नंबर नहीं होने पर इस समस्या से जूझना पड़ता है.
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें
Location :
Sirohi,Rajasthan
First Published :
November 19, 2025, 18:16 IST
homerajasthan
SIR: 15 साल पहले ब्याह कर आई, अब पूछ रही वोटर लिस्ट में मेरा नाम कैसे जुड़ेगा?



