Sirohi News I माउंट आबू में घर में घुसा भालू I local18

Last Updated:July 08, 2026, 18:26 IST
माउंट आबू में इन दिनों वन्यजीवों की आबादी क्षेत्रों में आवाजाही बढ़ गई है. मंगलवार सुबह मिनिस्टर कॉटेज के पास एक भालू घर में घुस गया और बर्तन ले जाने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों के शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भाग गया. इससे पहले भी शहर में लेपर्ड के रिहायशी इलाके में घुसने की घटना सामने आ चुकी है. लगातार बढ़ते वन्यजीव मूवमेंट से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है.
सिरोही. हिल स्टेशन माउंट आबू में इन दिनों वन्यजीवों का मूवमेंट बढ़ने लगा है. माउंट आबू की सड़कों पर अब वन्य जीव घूमते दिखाई देने लगे हैं.मंगलवार सुबह माउंट आबू के मिनिस्टर कॉटेज के पास रहवासी इलाके में एक भालू घूमते हुए दिखाई दिया. सड़क से होते हुए भालू एक घर में घुस गया. जहां लोगों ने चिल्लाकर से भागने की कोशिश की भालू एक बर्तन को अपने पंजे से अपने साथ ले जाने की कोशिश करता नजर आया, लेकिन लोगों के शोर और चिल्लाने की वजह से डर कर भालू उसे वहीं छोड़कर भाग गया.
भालू के वन्यजीव क्षेत्र की ओर भागने पर लोगों ने राहत की सांस ली. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ दिनों पहले भी माउंट आबू शहर के रहवासी इलाके कुम्हारवाड़ा में भी एक लेपर्ड एक घर में घुस गया था. जहां लेपर्ड ने एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना लिया था. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.
रहवासी इलाकों में वन्यजीव ने बढ़ाई चिंतामाउंट आबू शहर चारों तरफ से वन्यजीव क्षेत्र से घिरा हुआ है. अक्सर भालू और लेपर्ड जैसे खतरनाक वन्यजीव भोजन की तलाश में रहवासी इलाकों में आ जाते हैं. पिछले कुछ दिनों से माउंट आबू की रहवासी इलाकों में बढ़ते वन्यजीवों के मूवमेंट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. लोगों का कहना है कि अब वन्यजीव लोगों के घरों में भी आने लगे हैं. रेस्टोरेंट और होटल संचालक भोजन वेस्टेज आसपास ही खुले में डाल देते हैं. जिससे वन्य जीव से खाने के लिए आबादी लोगों में आ रहे हैं. इस पर प्रशासन और वन विभाग को ध्यान देने की जरूरत है.
माउंट आबू सेंचुरी में बढ़ रही भालुओं की संख्यागौरतलब हो कि माउंट आबू वन्य जीव क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में स्लॉथ बेयर (भालू) की संख्या में इजाफा हुआ है. यहां भालू की संख्या 500 से अधिक पहुंच गई हैं. वही लेपर्ड का कुनबा भी बढ़ रहा है. जहां ये वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशी की बात हैं, वहीं स्थानीय रहवासियों के लिए चिंता का विषय बन रहा है. पूर्व में भी वन्यजीवों के स्थानीय लोगों पर हमला करने की कई घटनाएं हो चुकी हैं. शहर के अर्बुदा देवी मंदिर और सनसेट पॉइंट और आसपास की इलाकों में भालू कई बार विचरण करते नजर आ जाते हैं, लेकिन आबादी इलाकों में वन्यजीवों के आने से आमजन और वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sirohi,Rajasthan



