मधुबाला की बायोपिक में नजर आएंगी सारा अर्जुन, संजय लीला भंसाली फिल्म की कमान, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग!

Last Updated:August 23, 2026, 07:09 IST
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में बिजी हैं. इसे खत्म करते ही वह अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, संजय लीला भंसाली भारतीय सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मधुबाला की बायोपिक बनाने जा रहे हैं, जिसमें ‘धुरंधर’ फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन लीड रोल निभाती नजर आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर से शुरू हो सकती है. सारा ने मधुबाला के किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.
ख़बरें फटाफट
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी से चमका सारा अर्जुन का करियर.
नई दिल्ली. बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पूरी करने के बेहद करीब हैं. इसके बाद वह अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे. इस बीच खबर है कि वह हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा मधुबाला की बायोपिक प्रोड्यूस करने की तैयारी में हैं. खास बात यह है कि इस बायोपिक में ‘धुरंधर’ फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन, मधुबाला के आइकॉनिक रोल में नजर आ सकती हैं.
वैसे अभी इस फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है, लेकिन इसे ‘डार्लिंग्स’ फेम डायरेक्टर जसमीत के. रीन डायरेक्ट करने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है और सारा अर्जुन ने मधुबाला के किरदार में ढलने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के गोरेगांव स्थित रॉयल पाम्स में जैसे ही ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग खत्म होगी, वहीं पर इस बायोपिक का सेट भी तैयार किया जाएगा. प्रोडक्शन डिजाइन टीम अगस्त के आखिर में लोकेशन को 1950 के दशक के लुक में ढालने का काम शुरू कर देगी, ताकि सितंबर से शूटिंग फ्लोर जा सके.
सारा अर्जुन को मिला मधुबाला का रोल?
मधुबाला का किरदार निभाना सारा अर्जुन के करियर के लिए एक बहुत बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है. मेकर्स का पूरा फोकस मधुबाला की पर्सनैलिटी, उनके हाव-भाव और उस दौर के दौर-तरीकों को पर्दे पर हूबहू उतारने पर है. हालांकि, फिल्म की बाकी स्टारकास्ट और स्क्रीनप्ले को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी से ही फैंस के बीच जबरदस्त बज बन गया है.
36 की उम्र में मधुबाला का हुआ था निधन
भारतीय सिनेमा में मधुबाला का नाम आज भी मशहूर है. महज 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली मधुबाला ने ‘महल’, ‘मिस्टर एंड मिसेज 55’, ‘चलती का नाम गाड़ी’ और ‘बरसात की रात’ जैसी कई सदाबहार फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चलाया. वहीं, के. आसिफ की फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ में मधुबाला ने अपनी दमदार अदाकारी से अनारकली के किरदार को अमर कर दिया.
साल 2027 में रिलीज होगी ‘लव एंड वॉर’
बायोपिक का काम शुरू करने से पहले संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को अंतिम रूप दे रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड किरदारों में नजर आएंगे. फिलहाल मुंबई के रॉयल पाम्स में फिल्म के आखिरी गाने की शूटिंग चल रही है, जो अगस्त के अंत तक खत्म हो जाएगी. संजय लीला भंसाली की यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
August 23, 2026, 07:09 IST



