Entertainment

पहली बार देखी बर्फ तो खाने लगीं सोनम खान, एक्ट्रेस की मासूमियत देख हंस पड़े थे यश चोपड़ा

Last Updated:April 22, 2026, 14:52 IST

सोनम खान ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि स्विट्जरलैंड में पहली बार बर्फ देखकर वह इतनी उत्साहित हो गईं कि उसे सच में खाने लगीं. उनकी इस मासूम हरकत को देखकर मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक पाए. सोनम ने कहा कि उस वक्त वह बेहद नई थीं और हर चीज को लेकर उत्साह से भरी हुई थीं. यह अनुभव उनके लिए सिर्फ शूटिंग नहीं, बल्कि जिंदगी का यादगार पल बन गया, जिसे वह आज भी मुस्कुराते हुए याद करती हैं.पहली बार देखी बर्फ तो खाने लगीं सोनम खान, मासूमियत देख हंस पड़े थे यश चोपड़ाZoomसोनम खान की पहली फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था.

नई दिल्ली. बीते जमाने की एक्ट्रेस सोनम खान ने डेब्यू फिल्म ‘विजय’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनकी पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.

सोनम ने बताया कि फिल्म विजय की शूटिंग के सिलसिले में वे पहली बार भारत से बाहर स्विट्जरलैंड गई थीं. पहली बार बर्फ को करीब से देखने के उत्साह में उन्होंने उसे सच में खाना शुरू कर दिया था.

उन्होंने लिखा, ‘मेरी मासूमियत को देखकर फिल्ममेकर यश चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे. यश जी ने उस समय मेरे अंदर के बच्चे को महसूस कर लिया था.’

सोनम ने आगे बताया कि उस दौरान उनके लिए एक चुनौती बढ़ गई थी, जब स्विट्जरलैंड पहुंचने पर उनका सारा सामान खो गया था. उन्होंने लिखा, ‘इस बैग में डिजाइनर भानु अथैया द्वारा तैयार किए गए बेहद खास कपड़े थे. कपड़े खो जाने के गम से मैं बच्ची की तरह रोने लगी थी, क्योंकि मेरे पास शूटिंग के लिए कुछ भी नहीं बचा था.’

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj