घर से शुरू किया स्टार्टअप, अब हर महीने 1 लाख तक की बिक्री, कोटा के कृष ने ऐसे बनाया सफल उद्यम

Last Updated:June 29, 2026, 07:17 IST
Kota Youth Startup Success Story: कोटा के युवा कृष महावर ने महज 6-7 महीने पहले घर से गिफ्टमीडेली स्टार्टअप की शुरुआत की थी, जो आज सफल बिजनेस बन चुका है. शुरुआत छोटे स्तर पर हुई, लेकिन सोशल मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की मदद से कारोबार तेजी से बढ़ा. वर्तमान में स्टार्टअप को रोजाना 10 से 20 ऑर्डर मिल रहे हैं और मासिक बिक्री 60 हजार से 1 लाख रुपये तक पहुंच गई है. इस स्टार्टअप से 5 से 6 लोगों को रोजगार भी मिला है. गिफ्टमीडेली पर 3डी मिनिएचर फ्रेम, एलईडी फ्रेम, पर्सनलाइज्ड बुके और अन्य कस्टमाइज्ड गिफ्ट तैयार किए जा रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
कोटा. सीमित संसाधनों के साथ घर से शुरू हुआ एक छोटा-सा प्रयास आज एक सफल स्टार्टअप का रूप ले चुका है. कोटा के युवा कृष महावर ने करीब 6-7 महीने पहले गिफ्टमीडेली की शुरुआत की. शुरुआत में कारोबार छोटे स्तर पर था, लेकिन लगातार मेहनत और नई सोच के दम पर आज इस स्टार्टअप को रोजाना 10 से 20 ऑर्डर मिल रहे हैं. वर्तमान में इसकी मासिक बिक्री 60 हजार से 1 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है. इसके साथ ही इस स्टार्टअप से 5 से 6 लोगों को रोजगार भी मिला है.
कृष महावर ने बताया कि गिफ्टमीडेली शुरू करने से पहले वे अपनी टीम के साथ एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी चलाते थे. एजेंसी के माध्यम से वे कई ब्रांड की ऑनलाइन ग्रोथ और बिक्री बढ़ाने का काम करते थे. इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि यदि वे दूसरे कारोबारों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं तो अपना खुद का ब्रांड भी शुरू किया जा सकता है. इसी सोच के साथ उन्होंने गिफ्टमीडेली की शुरुआत करने का फैसला लिया.
सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंच बनी
उन्होंने बताया कि शुरुआत घर से कस्टमाइज्ड गिफ्ट तैयार करने के साथ हुई. अच्छे विक्रेताओं से जुड़कर अलग-अलग तरह के उत्पाद तैयार किए गए और सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंच बनाई गई. धीरे-धीरे ऑर्डर मिलने शुरू हुए और कारोबार का दायरा बढ़ता गया. इसके बाद टीम ने कोटा की कई ,गिफ्ट दुकानों से संपर्क किया. दुकानदारों ने पहले नमूने देखे और पसंद आने पर ग्राहकों की मांग के अनुसार ऑर्डर देना शुरू कर दिया. ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने के लिए बाद में अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उत्पाद उपलब्ध कराए गए. इससे कारोबार को नए ग्राहक मिले और बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हुई.
गिफ्टमीडेली के जरिए कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग उत्पाद तैयार कर रहे हैं
वर्तमान में गिफ्टमीडेली पर कस्टमाइज्ड 3डी मिनिएचर फ्रेम, 3डी एलईडी फ्रेम, पर्सनलाइज्ड बुके, ज्वेलरी बॉक्स सहित कई प्रकार के कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं. कृष महावर का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल कारोबार बढ़ाना नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ाना है. आने वाले समय में वे अपने उत्पादों की पहुंच देश के अधिक शहरों तक बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं. उनका मानना है कि ग्राहकों की जरूरत के अनुसार तैयार किए गए कस्टमाइज्ड गिफ्ट लोगों की भावनाओं से जुड़े होते हैं और यही सोच उनके स्टार्टअप को आगे बढ़ाने का आधार बनी हुई है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें


