Rajasthan

Success Story: 10 मीटर एयर राइफल में गंगा का कमाल, 13 साल की निशानेबाज ने जीता गोल्ड, अब राज्य स्तर पर नजर

Last Updated:October 04, 2026, 08:22 IST

Shooter Ganga Sharma Success Story: जोधपुर की 13 वर्षीय गंगा शर्मा ने निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है. सटीक निशानेबाजी के दम पर गंगा ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा साबित की और अब जिले की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी. खास बात यह है कि गंगा देहरादून में होने वाली प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए पहले ही पात्रता हासिल कर चुकी हैं. लगातार मिल रही सफलताओं से उनके परिवार और प्रशिक्षक उत्साहित हैं. प्रशिक्षक सतपाल सिंह राठौड़ की देखरेख में गंगा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रही हैं.10 मीटर एयर राइफल में गंगा का कमाल, 13 साल की निशानेबाज ने जीता गोल्डZoomजोधपुर की 13 वर्षीय गंगा शर्मा ने निशानेबाजी में अंडर-14 शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

जोधपुर. ब्लू सिटी जोधपुर की बेटी ने निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शहर का नाम रोशन किया है. महज 13 साल की गंगा शर्मा ने अंडर-14 शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. गंगा की इस उपलब्धि के बाद अब वे जिले की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी. खास बात यह है कि गंगा इससे पहले देहरादून में आयोजित प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी पात्रता हासिल कर चुकी हैं.

कम उम्र में लगातार मिल रही सफलताओं से गंगा के परिवार और प्रशिक्षकों में उत्साह है. जोधपुर की 13 वर्षीय गंगा शर्मा ने अंडर-14 शूटिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया.गंगा ने सटीक निशानेबाजी के दम पर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा साबित की और गोल्ड मेडल जीतकर जोधपुर का नाम रोशन किया. उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और शहर के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है.

प्री-नेशनल के लिए पहले ही हासिल कर चुकी हैं पात्रता

गंगा शर्मा ने निशानेबाजी में यह सफलता पहली बार हासिल नहीं की है. वह देहरादून में आयोजित प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए पहले ही पात्रता हासिल कर चुकी हैं. लगातार प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के चलते गंगा ने कम उम्र में ही निशानेबाजी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी है. अब उनकी नजर आगे होने वाली बड़ी प्रतियोगिताओं पर है.

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का करेंगी प्रतिनिधित्व

स्वर्ण पदक जीतने के बाद गंगा शर्मा अब जिले की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी. राज्य स्तर पर भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. गंगा की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ जोधपुर के खेल जगत में भी उत्साह है. कम उम्र में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चल रही खास तैयारी

गंगा शर्मा सहायक पुलिस उपायुक्त यातायात रमेश शर्मा की पुत्री हैं. गंगा की निशानेबाजी को निखारने के लिए उनके प्रशिक्षक सतपाल सिंह राठौड़ लगातार मेहनत कर रहे हैं. वे गंगा को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं. प्रशिक्षक की देखरेख में गंगा अपनी तकनीक, एकाग्रता और निशानेबाजी को और बेहतर करने में जुटी हैं.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

October 04, 2026, 08:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj