Rajasthan
सिरोही का ऐसा शिव मंदिर, जहां पाप-पुण्य का फैसला करती है एक रहस्यमयी गली

सिरोही का ऐसा शिव मंदिर, जहां पाप-पुण्य का फैसला करती है एक रहस्यमयी गली
Sirohi Liladhari Mahadev: सिरोही के मंदार में पहाड़ी पर स्थित लीलाधारी महादेव मंदिर में 84 फीट का स्वयंभू शिवलिंग है. यहां स्थित जहाज की आकृति वाले गमानिया कुंड के पानी से शारीरिक तकलीफें दूर होती हैं, जिसे भक्तों ने श्रमदान से साफ किया है. मंदिर में एक गंगा कुंड भी है जिसका पानी कभी नहीं सूखता. यहाँ की रहस्यमयी ‘पाप-पुण्य गली’ को केवल निष्पाप और पुण्य करने वाला व्यक्ति ही पार कर पाता है. पौराणिक कथा के अनुसार रावण ने इस मंदा शिखर को यहाँ रखा था. यहाँ मन्नत पूरी होने पर घंटी चढ़ाने की परंपरा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




