सनी देओल-प्रीति जिंटा ने बताया बंटवारे का दर्द, बोले- दिलों का बंटवारा आज भी रोका जा सकता है – हिंदी

होमवीडियोमनोरंजन
VIDEO: सनी देओल-प्रीति जिंटा ने बताया बंटवारे का दर्द, बोले- दिलों का बंटवारा आज भी रोका जा सकता है
VIDEO: सनी देओल-प्रीति जिंटा ने बताया बंटवारे का दर्द, बोले- दिलों का बंटवारा आज भी रोका जा सकता है
‘Batwara 1947’को लेकर सनी देओल और प्रीति जिंटा ने न्यूज 18 इंडिया से खुलकर बात की. फिल्म बंटवारे के दौर में एक परिवार पर पड़े असर की कहानी दिखाती है. दोनों कलाकारों के मुताबिक, यह सिर्फ जमीन के बंटवारे की कहानी नहीं है, बल्कि उन परिवारों की भी कहानी है, जिन्होंने सब कुछ पीछे छोड़कर नई जिंदगी शुरू की. सनी देओल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को बंटवारे के बारे में उतना पता नहीं है. उनके मुताबिक, आजादी के बाद देश में क्या हुआ और लोगों ने किन हालात का सामना किया, यह समझना जरूरी है. उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए लोगों को उस दौर से जोड़ने की कोशिश की गई है. प्रीति जिंटा ने फिल्म में मां के किरदार और अपने असली जीवन के अनुभवों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद उन्हें अपनी मां की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिला. दोनों ने यह भी कहा कि बंटवारे की जमीन शायद वापस न हो सके, लेकिन लोगों के दिलों में आई दूरी जरूर कम की जा सकती है. सनी ने कहा कि नफरत फैलाना आसान है, लेकिन अच्छे लोग अगर चुप न रहें तो बदलाव संभव है. उनके मुताबिक, फिल्म का असली मकसद दर्शकों को भावुक करने के साथ इंसानियत और एकता का संदेश देना है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।




