सुपरफ्लॉप हीरो की बेहद खूबसूरत बीवी, 2020 में किया एक्टिंग डेब्यू, बेचती हैं झुमकी-बालियां

Last Updated:May 07, 2026, 14:42 IST
बॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया में एक ऐसी स्टार वाइफ भी हैं, जिनकी खूबसूरती उम्र बढ़ने के साथ और निखरती चली गई. कभी पति के फिल्मी करियर की वजह से चर्चा में रहने वाली ये हसीना आज खुद फैशन और लग्जरी लाइफस्टाइल की बड़ी पहचान बन चुकी हैं. नफासत भरा अंदाज, स्टाइलिश लुक और शाही ज्वेलरी का शौक उन्हें बाकी स्टार पत्नियों से अलग बनाता है. 2020 में उन्होंने पहली बार कैमरे के सामने खुलकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब उनकी डिजाइन की गई झुमकियां और बालियां बॉलीवुड पार्टियों की शान मानी जाती हैं. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने बिना फिल्मों में हीरोइन बने भी अपनी अलग फैन फॉलोइंग तैयार कर ली.
नई दिल्ली. 90 के दशक के एक ऐसे एक्टर की पत्नी, जिनका फिल्मी करियर कभी उम्मीदों के मुताबिक उड़ान नहीं भर पाया, लेकिन उनकी खूबसूरत हमसफर ने वक्त के साथ अपनी अलग चमक बना ली. बड़ी-बड़ी आंखें, रॉयल अंदाज, दमकता चेहरा और बेहद क्लासी स्टाइल… उनकी पर्सनैलिटी किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं लगती. लंबे समय तक पर्दे के पीछे रहने के बाद उन्होंने 2020 में कैमरे के सामने कदम रखा और देखते ही देखते ग्लैमर व फैशन वर्ल्ड का चर्चित चेहरा बन गईं. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने सिर्फ स्टार पत्नी बनकर रहना मंजूर नहीं किया. आज उनकी डिजाइन की गई झुमकियां, बालियां और ट्रेडिशनल ज्वेलरी हाई-प्रोफाइल पार्टियों से लेकर सेलेब्रिटीज तक के बीच पसंद की जाती हैं. खूबसूरती के साथ-साथ बिजनेस माइंड ने भी उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई है.
बॉलीवुड के कपूर परिवार में कई चेहरे चमके, लेकिन कुछ कहानियां पर्दे के पीछे भी कम रोचक नहीं होतीं. बोनी कपूर और अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर, जिन्हें 90 के दशक में लीड हीरो के रूप में लॉन्च किया गया, लेकिन जिनकी ज्यादातर फिल्में सुपरफ्लॉप रहीं. लेकिन उनकी पत्नी महीप कपूर आज भी अपनी खूबसूरती, स्टाइल और बिजनेस सेंस के लिए जानी जाती हैं. एक मिस इंडिया रनर-अप, मॉडल, ज्वेलरी डिजाइनर और अब रियलिटी शो स्टार… महीप कपूर की जिंदगी संघर्ष, ग्लैमर और आत्मनिर्भरता की मिसाल है. फोटो साभार-@maheepkapoor/Instagram
संजय कपूर ने फिल्मों में लंबा करियर बिताया, लेकिन वह कभी अपने बड़े भाई अनिल कपूर जैसी सफलता हासिल नहीं कर पाए. कई बड़े बैनर्स और स्टारकास्ट के बावजूद संजय कपूर की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती रहीं. फोटो साभार-@maheepkapoor/Instagram
Add as Preferred Source on Google
1995 में रिलीज हुई ‘प्रेम’ से संजय कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री की थी. फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सकी. इसके बाद ‘राजा’ में वह माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए और फिल्म हिट साबित हुई. हालांकि, इसका पूरा फायदा उनके करियर को नहीं मिल पाया. इसके बाद संजय कपूर ने इसके बाद आई ‘औजार’, ‘मोहब्बत’, ‘सिर्फ तुम’ और ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ जैसी कई फिल्में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं. वह कभी बॉलीवुड के टॉप स्टार्स की लिस्ट में जगह नहीं बना पाए और इसलिए उन्हें कई बार ‘सुपरफ्लॉप हीरो’ तक कहा गया. फोटो साभार-@maheepkapoor/Instagram
संजय कपूर के करियर भले हिचकोले खा रहा था. लेकिन इसी उतार-चढ़ाव भरे सफर में उन्हें महीप सांधू एक साथी के रूप में मिली, जो उन्हें हर मुश्किल में संभाले रहीं. 1998 में दोनों ने शादी की. संजय कपूर, बॉलीवुड में फ्लॉप के बावजूद, एक बेहद शानदार फैमिली बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं. लेकिन महीप ने सिर्फ ‘कपूर परिवार की बहू’ बनकर नहीं रखा. उन्होंने एक सफल उद्यमी बनने की राह चुनकर साबित कर दिया कि वह केवल संजय कपूर की पत्नी भर नहीं हैं, बल्कि अपने आप में एक ब्रांड हैं. फोटो साभार-@maheepkapoor/Instagram
महीप कपूर ने अपने अलग अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा. मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी महीप लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं, लेकिन 2020 में उन्होंने नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ से एक्टिंग और रियलिटी एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा. शो में उनकी बेबाक पर्सनैलिटी, लग्जरी लाइफस्टाइल और फैशन सेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इसके बाद महीप सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हो गईं. फोटो साभार-@maheepkapoor/Instagram
लेकिन महीप कपूर सिर्फ एक स्टार वाइफ या रियलिटी शो फेस नहीं हैं. उन्होंने ज्वेलरी डिजाइनिंग में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. अक्सर लोग मान लेते हैं कि मशहूर ज्वेलरी ब्रांड त्यानी जूलरी उनकी कंपनी है, जबकि ऐसा नहीं है. लेकिन वह इससे एक प्रमुख डिजाइनर और ब्रांड पार्टनर के रूप में जुड़ी हुई हैं. यह ब्रांड करण जौहर द्वारा बैक्ड है और 18kt/22kt गोल्ड, पोल्की और डायमंड ज्वेलरी पर स्पेशलाइज्ड है. फोटो साभार-@maheepkapoor/Instagram
ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग की शिक्षा लेने के बाद, उन्होंने सत्यानी फाइन ज्वेल्स के साथ काम किया. एक बड़ा अवसर तब आया जब करण जौहर ने उन्हें अपने ज्वेलरी ब्रांड ‘त्यानी’ के साथ जोड़ा. त्यानी को करण जोहर ने साल 2016 में स्थापित किया था, जिसमें महीप अब एक प्रमुख डिजाइनर हैं. महीप कपूर की डिजाइन की गई झुमकियां, बालियां और ट्रेडिशनल ज्वेलरी सेलेब्स के बीच काफी लोकप्रिय मानी जाती हैं. बॉलीवुड पार्टियों और हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में कई स्टार्स उनके डिजाइन पहने नजर आ चुके हैं. फोटो साभार-@maheepkapoor/Instagram
2022 में उन्होंने अपनी सिग्नेचर कलेक्शन ‘ग्लो बाय महीप कपूर’ लॉन्च किया, जो मॉडर्न ब्राइड्स के लिए डिजाइन की गई है. यह कलेक्शन ट्रेडिशनल और कंटेम्परेरी दोनों स्टाइल को जोड़ती है. ‘त्यानी’ की जिम्मेदारी संभालते हुए महीप बड़े-बड़े इवेंट्स में ब्रांड को प्रमोट करती हैं. वे कहती हैं कि उनकी डिजाइन ट्रेंडी नहीं, बल्कि टाइमलेस होती हैं जो मां से बेटी तक पहुंचे. फोटो साभार-@maheepkapoor/Instagram
आज महीप कपूर एक सफल उद्यमी, सोशलाइट और परिवार की मजबूत स्तंभ हैं. संजय कपूर अब प्रोड्यूसर के रूप में भी सक्रिय हैं और सपोर्टिंग रोल्स में अच्छा काम कर रहे हैं. उनकी बेटी शनाया का डेब्यू फिल्म वृषभ से हुआ. महीप की कहानी साबित करती है कि बॉलीवुड में पति के सुपरफ्लॉप होने के बावजूद एक महिला अपनी पहचान बना सकती है. खूबसूरती तो उनकी देन है, लेकिन उनकी मेहनत, क्रिएटिविटी और बिजनेस माइंड ने उन्हें एक ब्रांड बना दिया. फोटो साभार-@maheepkapoor/Instagram
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


