Swadeshi Craft Festival I जयपुर का स्वदेशी शिल्प उत्सव I rajasthan news I jaipur news

जयपुर. गर्मियों के सीजन की अंतिम महिने के चलते जयपुर के अलग-अलग इलाकों में फेस्टिवल फेयर का आयोजन चल रहा हैं. जहां लोगों की जमकर खरीदारी करने के लिए भीड़ उमड़ रही हैं. ऐसे ही जयपुर के जवाहर कला केंद्र में स्वेदेशी शिल्प उत्सव चल रहा हैं, जहां भारत के हर राज्य से बुनकर, हस्तकला, शिल्पकला एक ही छत के नीचे कलाकार अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स को लेकर यहां पहुंचे हैं. जवाहर कला केंद्र में गर्मियों के सीजन की आखरी शॉपिंग के लिए इस खास फेयर का अयोजन किया जा रहा हैं, जहां 100 से भी अधिक हैंडमेड प्रोडक्ट्स की स्टॉल्स लोगों के लिए सजाई गई हैं. फेयर में जहां हर राज्य के बेहतरीन कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, पेंटिंग, सजावटी और घरेलू उपयोग के सामान, खाने-पीने के चटपटे आइटम्स लोग बिल्कुल सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं. जुलाई माह तक चलने वाले इस स्वदेशी शिल्प उत्सव की सबसे खास बात यह हैं कि यहां लोग सीधे तौर पर कारीगरों की हस्तकला से जुड़े प्रोडक्ट्स बिना अतिरिक्त GST शुक्ल के खरीद सकते हैं.
स्वदेशी शिल्प उत्सव में ये स्टॉल्स है सबसे खास लोकल-18 ने जयपुर के स्वदेशी शिल्प उत्सव में पहुंच कर इस उत्सव के आयोजन कर्ताओं से बात की, तो वह बताते हैं कि फेयर में खासतौर बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, कश्मीर, पश्चिम बंगाल जैसे सभी राज्यों से कारीगर अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स को लेकर पहुंचे हैं. इनमें लोगों के लिए फेयर में भदौई की कालीन, भागलपुर का फेमस सिल्क, खुर्जा की क्रॉकरी, सहारनपुर फर्नीचर, इंदौर की फेमस नमकीन, बीकानेरी अचार जैसे अलग-अलग खास प्रोडक्ट्स हैं जिनकी जयपुर में सालभर डिमांड रहती हैं. फेयर में इन सभी 100 स्टॉल्स पर अलग-अलग राज्यों के अलावा राजस्थान के अलग-अलग जिलों के खास उत्पादों को लेकर भी कारीगर पहुंचे हैं, जिन्हें लोग भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं.
स्वदेशी शिल्प उत्सव महिलाओं के लिए जन्नत का फेयरलोकल-18 से बात करते हुए स्वदेशी शिल्प उत्सव के आयोजनकर्ता बताते हैं फेयर में हस्त निर्मित प्रोडक्ट्स के साथ लेकिन ख़ासतौर पर समर सीजन को देखते हुए यहां सबसे ज्यादा महिलाओं के बेहतरीन कपड़ों की स्टॉल्स सजी हैं. जिनमें हैंडलूम वर्क में कर्नाटक सिल्क कॉटन साड़ियां, बनारसी सूट एंड साड़ियां, जयपुरी ब्लॉक प्रिंट साड़ी, कलमकारी एवं काथा वर्क साड़ी, कांजीवरम साड़ी, कश्मीर शॉल, कलकत्ता बुटिक साड़ी जैसे खास कपड़ों की स्टॉल्स हैं. कपड़ों के साथ फेयर में घरेलू उपयोग के सभी सामानों के साथ ही खाने पीने के चटपटे आइटम, जिनमें नमकीन, ड्राई-फ्रूट्स, अचार, पापड़ जैसे खाद्य पदार्थ भी है. जिन्हें व्यापारी अपने घरों में तैयार कर यहां लाते हैं. इसके अलावा फेयर में जयपुर के स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार प्रोडक्ट्स जैसे जयपुर की खास ब्लू पॉटरी, जयपुर की मौजड़िया, जयपुर प्रिंट के कपड़े जैसे खास प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं.
जुलाई माह तक चलेगा स्वदेशी शिल्प उत्सव फेयरआपको बता दें, जवाहर कला केंद्र में आयोजित होने वाले सभी शॉपिंग फेस्टिवल और फेयर कम से कम 1 महिने तक चलते हैं जिसके चलते लोग ज्यादा से ज्यादा दिनों तक शॉपिंग कर सके, ऐसे ही स्वदेशी शिल्प उत्सव फेयर भी जुलाई माह तक आयोजित होगा. जिसका समय सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक रहता हैं, फेयर में दिन के समय से ज्यादा लोग शॉपिंग करने के लिए रात के समय आते हैं, साथ रविवार को लोग छुट्टी के दिन सबसे ज्यादा शॉपिंग के लिए पहुंचतें हैं. स्वदेशी शिल्प उत्सव फेयर में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग से लेकर अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं. साथ ही इस फेयर में आने वाले विजिटर्स की एंट्री बिल्कुल फ्री रखी गई हैं.



