Pumpkin Seeds Benefits in Hindi | सेवन का सही तरीका

Last Updated:November 19, 2025, 09:20 IST
Pumpkin Seeds Benefits: कद्दू के बीज पोषण से भरपूर सुपरफूड हैं, जिनमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. ये दिल, इम्यूनिटी, नींद और पाचन के लिए बेहद फायदेमंद हैं. हर दिन 1–2 चम्मच रोस्टेड या सलाद/स्मूदी के साथ सेवन करना सबसे बेहतर माना जाता है.
आयुर्वेद वैद्य और सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. दामोदरप्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि कद्दू के अलावा इसके बीज भी काफी फायदेमंद होते हैं. घर में कद्दू की सब्ज़ी बनाते समय हम इन बीजों को बेकार समझकर निकालकर फेंक देते हैं, लेकिन ये बीज मल्टी विटामिन्स की खान है. इन बीजों का सही तरीके से सेवन शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी होता है, क्योंकि इनमें कई ज़रूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं.

आयुर्वेद में कद्दू के बीज का उपयोग कई तरह की तकलीफों में कारगर माना गया है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद साबित होता है. साथ ही, यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. इसके सेवन से नींद आने में होने वाली समस्या दूर होती है. अगर किसी को नींद की समस्या है, तो सोने से पहले इसका सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि इन बीजों में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन (नींद हार्मोन) के उत्पादन में मदद करता है.

रोजाना 1 या 2 चम्मच कद्दू के बीज का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है. इन बीजों को कई तरीकों से अपनी दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है: इन्हें चूर्ण बनाकर, साबुत, भूनकर, या कच्चा भी खाया जा सकता है. इसके अलावा, इन्हें सलाद के साथ या रात में भिगोकर रखकर सुबह खाने से भी इनका पूरा लाभ मिलता है. इस आसान सेवन विधि के कारण इन्हें किसी भी आहार का हिस्सा बनाना बहुत सरल है.
Add as Preferred Source on Google

डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि कद्दू के बीज हड्डियों को मजबूत बनाने में उपयोगी साबित हो सकते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि इनमें ज़िंक समेत कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं. वहीं, यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल को मेंटेन करने में भी कारगर है. इस प्रकार, कद्दू के बीज न केवल हड्डियों के स्वास्थ्य (विशेषकर ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव) में मदद करते हैं, बल्कि पुरुषों के समग्र स्वास्थ्य और हार्मोनल संतुलन के लिए भी महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं.

कद्दू के बीज पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं. यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाकर शरीर से अनावश्यक फैट को कम करता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है. इसके अलावा, इनमें पाए जाने वाले मैग्नीशियम तत्व शरीर में इंसुलिन को रेगुलेट करते हैं, जो डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी मददगार साबित होता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है.

कद्दू के बीजों के कई फायदे हैं, लेकिन अगर सही तरीके से इसका सेवन न किया जाए तो नुकसान भी हो सकते हैं. सबसे पहली बात, ज़रूरत से ज़्यादा सेवन से फैट्स बढ़ने से मोटापा बढ़ने की समस्या हो सकती है, क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है. इसके अलावा, जिन लोगों को एलर्जी की समस्या हो, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए. साथ ही, गंभीर बीमारी वाले व्यक्ति को भी सेवन से पहले चिकित्सक की राय अवश्य लेनी चाहिए, ताकि किसी भी विपरीत प्रभाव से बचा जा सके और वे सुरक्षित रूप से इसका लाभ उठा सकें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 19, 2025, 09:09 IST
homelifestyle
कद्दू के बीज: आखिर क्यों इसे कहा जाता है ‘छिपा हुआ सुपरफूड’?



