ओड़ेला रोड बनी ‘डेथ स्पॉट’! बारिश में सड़क और 4 फीट गहरा गड्ढा हुए एक समान, हर पल हादसे का खतरा

Last Updated:July 09, 2026, 10:16 IST
Dholpur Odela Road: धौलपुर की ओड़ेला रोड इन दिनों बारिश के कारण लोगों के लिए बड़ा खतरा बन गई है. लगातार हो रही बारिश से सड़क पर जलभराव हो गया है, जिससे सड़क और करीब 4 फीट गहरे गड्ढों में फर्क करना मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोग इस मार्ग को अब ‘डेथ स्पॉट’ कहने लगे हैं, क्योंकि यहां हर समय गंभीर हादसे का खतरा बना रहता है. दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर इस सड़क से गुजरने को मजबूर हैं. कई बार वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं और दुर्घटनाएं होते-होते बचती हैं. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ. मानसून के दौरान यह सड़क आम लोगों, स्कूली बच्चों और यात्रियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गई है.
ख़बरें फटाफट
धौलपुर: धौलपुर में मानसून की बारिश ने ओड़ेला रोड को हादसों का केंद्र बना दिया है. सड़क पर जलभराव होने से गहरे गड्ढे पूरी तरह पानी में छिप गए हैं. सबसे बड़ी चिंता सड़क किनारे बना करीब 4 फीट गहरा गड्ढा है, जिसे करीब 15 दिन पहले जलदाय विभाग ने पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए खोदा था. स्थानीय लोगों का आरोप है कि मरम्मत के बाद गड्ढे को अब तक नहीं भरा गया. लगातार बारिश के कारण इसमें पानी भर गया है और अब सड़क व गड्ढे में फर्क करना मुश्किल हो गया है. ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों की जान पर हर समय जनहानी का खतरा मंडरा रहा है.
ओड़ेला रोड धौलपुर शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है. यह सड़क करीब 100 से अधिक गांवों को शहर से जोड़ती है. इसके अलावा कई प्रमुख कॉलोनियां और रीको इंडस्ट्रियल एरिया भी इसी मार्ग पर स्थित हैं. रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन इस सड़क से गुजरते हैं. ऐसे में सड़क किनारे बना यह गहरा गड्ढा किसी भी समय बड़े हादसे की वजह बन सकता है.
रात के समय खतरा कई गुना बढ़ जातास्थानीय निवासी हर्ष का कहना है कि बारिश के बाद सड़क और गड्ढा एक जैसे दिखाई देते हैं. पानी भर जाने के कारण गड्ढा नजर नहीं आता और रात के समय खतरा कई गुना बढ़ जाता है. उनका कहना है कि कई बार इस समस्या की शिकायत प्रशासन और संबंधित विभाग से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब तक कई बाइक सवार इस गड्ढे में गिरकर घायल हो चुके हैं.
गड्ढा पूरी तरह पानी से भर चुकावहीं स्थानीय निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि इस सड़क से रीको इंडस्ट्रियल एरिया के भारी वाहन और ट्रक भी गुजरते हैं. उनका कहना है कि यदि कोई भारी वाहन संतुलन खो देता है तो बड़ा हादसा हो सकता है. कई बार अधिकारियों को इस गड्ढे की जानकारी देने के बावजूद इसे नहीं भरा गया है. बारिश के कारण अब गड्ढा पूरी तरह पानी से भर चुका है और दूर से बिल्कुल दिखाई नहीं देता.
भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना या जनहानि से बचास्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस गड्ढे को नहीं भरा गया तो यह किसी की जान भी ले सकता है. लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए तत्काल गड्ढे को भरवाया जाए और सड़क को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना या जनहानि से बचा जा सके.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Dhaulpur,Rajasthan



