जयपुर में गैंगस्टर्स पर बड़ा एक्शन! ATS-AGTF और पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, जानें क्या मिला

Last Updated:July 09, 2026, 11:31 IST
Jaipur ATS Search Operation: राजधानी जयपुर में अपराधियों के नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. एटीएस, एजीटीएफ और जयपुर पुलिस की संयुक्त टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में 20 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. कार्रवाई संगठित अपराध, गैंगवार, रंगदारी और अवैध गतिविधियों से जुड़े बदमाशों के खिलाफ की जा रही है. पुलिस ने संदिग्ध अपराधियों के ठिकानों की तलाशी लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई हैं. अधिकारियों का कहना है कि अभियान पूरा होने के बाद जानकारी साझा की जाएगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
ख़बरें फटाफट
जयपुर में अपराधियों के नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया
जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह संगठित अपराध के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया. एंटी टेररिस्ट स्क्वाड, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और जयपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के 20 से अधिक स्थानों पर एक साथ दबिश दी. यह अभियान गैंगस्टर्स, हार्डकोर अपराधियों और उनके गुर्गों के खिलाफ चलाया गया. सुबह-सुबह पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मच गया.
पुलिस और खुफिया एजेंसियों को संगठित अपराध से जुड़े कुछ सक्रिय बदमाशों और उनके नेटवर्क के बारे में पुख्ता इनपुट मिले थे. इसी आधार पर संदिग्ध अपराधियों, उनके सहयोगियों और ठिकानों की सूची तैयार कर विशेष अभियान शुरू किया गया. कार्रवाई के दौरान अलग-अलग पुलिस टीमें एक साथ विभिन्न इलाकों में पहुंचीं और अपराधियों के संभावित ठिकानों की तलाशी ली.
संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लिए जाने की है सूचना
अभियान के दौरान कुछ संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लिए जाने की भी सूचना है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक रूप से हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या या उनकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है. पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर दस्तावेजों की जांच करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए हैं. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
जयपुर के अलग-अलग इलाकों में चला सर्च ऑपरेशन
यह कार्रवाई प्रदेश में संगठित अपराध, गैंगवार, रंगदारी, अवैध हथियारों और अपराधियों के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की व्यापक रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है. पिछले कुछ समय से राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय की ओर से गैंगस्टर्स और उनके आर्थिक व आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में जयपुर में यह समन्वित सर्च ऑपरेशन किया गया.
एडीजी एजीटीएफ और जयपुर पुलिस कमिश्नर कर रहे हैं मॉनिटरिंग
पूरे अभियान की मॉनिटरिंग एडीजी एजीटीएफ दिनेश एमएन और जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल स्वयं कर रहे हैं. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एटीएस, एजीटीएफ और जयपुर पुलिस की संयुक्त टीमें पूरे अभियान पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और अभियान पूरा होने के बाद पुलिस की ओर से जानकारी साझा किए जाने की संभावना है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



