तब्बू का वो हीरो, 5 फिल्मों ने बिगाड़ दिया जिसके करियर का खेल, हिट मशीन से बन गया फ्लॉपस्टार

Last Updated:May 05, 2026, 21:32 IST
वो सुपरस्टार जिसने कभी अपने फ्यूचर के बारे में नहीं सोचा. हमेशा अपने काम से लोगों का दिल जीता. तब्बू के साथ 90 के दशक में तो इस स्टार की जोड़ी हिट मानी जाती थी. लेकिन इन 5 फिल्मों के बाद एक्टर का करियर डूबता ही चला गया.
नई दिल्ली. वो एक्टर, जिसने बहुत कम समय में ही सुपरस्टार की उपाधि पा ली थी. बैक-टू-बैक हिट देकर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर रखा था. लेकिन एक वक्त ऐसा आया, जब उसके हिस्से सिर्फ फ्लॉप फिल्में ही आती थीं. आज वह हिट मशीन से फ्लॉप स्टार बन चुका है.
90 के दशक में जब भी कॉमेडी, डांस और एंटरटेनमेंट की बात होती थी, तो सबसे पहला नाम अगर किसी का आता है, तो वो गोविंदा हैं. गोविंदा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं और लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया.
उनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता था. लेकिन एक समय ऐसा भी आया, जब लगातार कुछ फिल्मों की असफलता ने उनके चमकते करियर पर ब्रेक लगा दिया. जबिक 90 के दशक में फिल्म साजन चले ससुराल, जिसमें वह तब्बू और करिश्मा के साथ नजर आए थे.उस दौर में उनकी कई हिट फिल्में आई थीं.
Add as Preferred Source on Google
यह कहना गलत नहीं होगा कि इन 5 फिल्मों जैसी कई फ्लॉप देकर गोविंदा का करियर खत्म हो गया. क्योंकि किसी भी स्टार का करियर कई फैक्टर्स से प्रभावित होता है. लेकिन इन फिल्मों की नाकामी ने जरूर उनकी स्टार पावर को कमजोर किया और इंडस्ट्री में उनकी पकड़ ढीली कर दी.
इनमें पहली है बेटी नंबर 1. साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं. फिल्म में गोविंदा का वही कॉमिक अंदाज देखने को मिला, जिसके लिए वह मशहूर थे. हालांकि कहानी दर्शकों को खास पसंद नहीं आई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई.
फिल्म ‘सैंडविच’ भी गोविंदा के करियर की उन फिल्मों में गिनी जाती है, जो रिलीज से पहले चर्चा में थीं लेकिन पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले दर्शकों को बांध नहीं पाए. कॉमेडी के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं सकी.
इसके अलावा साल 1994 में आई ‘प्रेम शक्ति’. फिल्म में गोविंदा के साथ कई बड़े सितारे नजर आए थे. फिल्म से उम्मीद थी कि यह एक बड़ी हिट साबित होगी, लेकिन कमजोर कहानी और औसत निर्देशन के चलते यह दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकी.
इसी तरह एक फिल्म आई ‘अग्निचक्र’, गोविंदा के लिए एक अलग तरह की फिल्म थी, जिसमें उन्होंने कॉमेडी से हटकर किरदार निभाने की कोशिश की. लेकिन दर्शकों ने उन्हें इस अवतार में ज्यादा पसंद नहीं किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई.साल 1997 में आई ‘नसीब’ भी गोविंदा के करियर की कमजोर फिल्मों में गिनी जाती है. बड़े बजट और स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. इसका असर गोविंदा की मार्केट वैल्यू पर भी पड़ा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



