Rajasthan

जैसलमेर के बाद उदयपुर में दौड़ती बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे यात्री, देखें दहला देने वाला वीडियो

होमवीडियोराजस्थान

जैसलमेर के बाद उदयपुर में दौड़ती बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे यात्री, देखें दहला देने वाला वीडियो

X
title=

जैसलमेर के बाद उदयपुर में दौड़ती बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे यात्री, देखें दहला देने वाला वीडियो

 

arw img

Udaipur Bus Fire Accident: उदयपुर के बलीचा चौराहे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब सवारियों से भरी एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई. बस में करीब 38 यात्री सवार थे, जो राजसमंद के आमेट से सूरत जा रहे थे. आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक और स्थानीय लोगों की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. घटना की सूचना मिलते ही गोवर्धन विलास थाना पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. आग के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू करवाया. इस घटना ने हाल ही में हुए जैसलमेर बस हादसे की याद ताजा कर दी. आग इतनी तेजी से फैली थी कि कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई थी, जबकि करीब 25 से अधिक यात्री घायल हुए थे. वहीं कई गंभीर रूप से झुलस गए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj