Apple iphone 16 plus huge discount on reliance digital get 11000 rupees discount know offers- आईफोन 16 प्लस पर पहले नहीं मिली होगी इतनी बड़ी छूट, खूब सस्ता हो गया ऐपल आईफोन, जल्दी खत्म होगा ऑफर

Last Updated:October 12, 2025, 07:45 IST
iPhone 16 Plus पर दिवाली स्पेशल ऑफर मिल रहा है. रिलायंस डिजिटल से अब आईफोन 16 प्लस खरीदने पर 11,910 रुपये बचाए जा सकते हैं. ग्राहक अब इसे सिर्फ 67,990 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें 48 मेगापिक्सल कैमरा, 6.7 इंच OLED डिस्प्ले और A18 चिपसेट मिलता है.
iphone 16 plus पर डिस्काउंट
दिवाली करीब है और अगर आप नई iPhone खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शानदार हो सकता है. रिलायंस डिजिटल की ऑफिशियल वेबसाइट पर iPhone 16 Plus पर भारी छूट मिल रही है. इस समय इस फोन की कीमत 67,990 रुपये है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 79,900 रुपये रखी गई थी. इसका मतलब है कि आप इस फ्लैगशिप फोन पर 11,910 रुपये की बचत कर सकते हैं. इतनी बड़ी छूट वाले ऑफर्स iPhone पर अक्सर नहीं मिलते, इसलिए अगर यह फोन आपकी वॉचलिस्ट में है, तो जल्दी से फैसला कर लेना सही रहेगा. आइए जानते हैं इस आईफोन 16 प्लस में कैसे फीचर्स हैं.
iPhone 16 Plus में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो बेहतरीन विजुअल एक्सपीरिएंस देता है. इसके अंदर ऐपल A18 चिपसेट है, जो फास्ट और स्मूद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है.
फोन सभी ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करता है और इसमें IP68 रेटिंग के साथ प्रीमियम एल्यूमिनियम फ्रेम भी है, जो इसे टिकाऊ और स्टाइलिश बनाता है. ऐपल के मुताबिक ये फोन 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करता है, जिससे लंबी बैटरी लाइफ वाले यूज़र्स के लिए ये परफेक्ट ऑप्शन बनता है.
आईफोन का कैमरा सबसे खासकैमरे की बात करें तो iPhone 16 Plus में 48 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है, जबकि फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है. यह फोन फोटो और वीडियो क्वालिटी के लिए Apple के AI और इमेज प्रोसेसिंग फीचर्स का भी इस्तेमाल करता है, जिससे आप हाई-क्वालिटी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं.
इस फोन को खरीदने का सबसे बड़ा फायदा है इसका फ्लैगशिप डिजाइन, प्रीमियम बिल्ड और भरोसेमंद परफॉर्मेंस. इसके अलावा, ये ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है, इसलिए देर करने पर डिस्काउंट खत्म हो सकता है. अगर आप दिवाली के मौके पर नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं और एक बेहतरीन स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Reliance Digital की वेबसाइट पर अभी चेक करना सही समय है.
Afreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
October 12, 2025, 07:44 IST
hometech
आईफोन 16 प्लस पर पहले नहीं मिली इतनी बड़ी छूट, खूब सस्ता हो गया ऐपल आईफोन



