TV Actress | 2 नाकाम शादियों का दर्द, मिली कान्हा की शरण, एक्ट्रेस स्नेहा वाघ का छलका दर्द, वृंदावन में पाया नया जीवन

Last Updated:August 22, 2026, 09:34 IST
Sneha Wagh: टीवी एक्ट्रेस स्नेहा वाघ की जिंदगी में वृंदावन ने एक नया मोड़ ला दिया है. दो असफल शादियों के बाद अब उन्हें रिश्तों से ज्यादा भगवान कृष्ण की भक्ति में सुकून मिलता है.स्नेहा का कहना है कि आध्यात्मिकता से उन्हें मन की शांति मिली और अब वह खुद को पहले से ज्यादा खुश और मजबूत महसूस करती हैं. मुंबई की भागदौड़ से दूर वृंदावन में उन्हें ऐसी शांति मिली, जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी। हालांकि, उन्होंने शादी की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया है.
नई दिल्ली. टीवी की दुनिया में ‘ज्योति’ और ‘एक वीर की अरदास…वीरा’ जैसे शोज से पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस स्नेहा वाघ इन दिनों अपनी जिंदगी के उस पड़ाव पर हैं, जहां उन्हें ग्लैमर से ज्यादा सुकून की तलाश है. वृंदावन से जुड़ चुकीं स्नेहा हाल ही में अपने नए शो ‘महादेव एंड संस’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, आध्यात्मिक सफर, रिश्तों और टीवी इंडस्ट्री में आए बदलावों पर खुलकर बात की.
स्नेहा अब अपना समय मुंबई के साथ-साथ वृंदावन और मथुरा के छटीकरा में बिताती हैं. अपनी पसर्नल लाइफ स्ट्रगल और दो असफल शादियों के दर्द भी उन्होंने शेयर किया. स्नेहा ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था जब उनका इंसानों पर से भरोसा पूरी तरह उठ चुका था. उन्हें लगता था कि हर कोई अपने मतलब के लिए जुड़ा है. इसी निराशा के दौर में उन्होंने अध्यात्म का मार्ग चुना. फोटो साभार-@snehawagh/Instagram
वृंदावन जाने की अपनी पहली जर्नी को याद करते हुए उन्होंने बताया कि एक मंदिर से आए आमंत्रण को पहले उन्होंने स्कैम समझा था. लेकिन जब वह वहां पहुंचीं तो महज तीन दिनों के प्रवास ने उनकी सोच और जिंदगी को पूरी तरह बदलकर रख दिया. स्नेहा कहती हैं, ‘मुझे महसूस हुआ कि मैं मुंबई की भागदौड़ के लिए नहीं बनी हूं’ मुझे बांके बिहारी के चरणों में और वृंदावन की गलियों में जो असीम शांति मिली, उसने मेरी आत्मा को तृप्त कर दिया.’ फोटो साभार-@snehawagh/Instagram
Add as Preferred Source on Google
दो टूटी शादियों के बाद जिस बिना शर्त के प्यार की तलाश स्नेहा को थी और वह उन्हें ईश्वर की भक्ति में मिला. उन्होंने इमोशनल होकर कहा, ‘मुझे अब किसी आम इंसानी रिश्ते की जरूरत महसूस नहीं होती, क्योंकि श्रीकृष्ण ने मेरे दिल के हर खालीपन को भर दिया है. मैं अब खुद में इतनी संतुष्ट हूं कि इस आध्यात्मिक दुनिया से बाहर नहीं जाना चाहती.’ फोटो साभार-@snehawagh/Instagram
जब उनसे दोबारा शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्होंने शादी के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं किए हैं. लेकिन एक सीमा जरूर खींच ली है बाकी भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता. फोटो साभार-@snehawagh/Instagram
स्नेहा के लिए एक्टिंग की सबसे बड़ी उपलब्धि सोशल मीडिया के आंकड़े नहीं, बल्कि दर्शकों का दिल जीतना है. उन्होंने अपने करियर को याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने एक्टिंग शुरू की थी, तब उन्होंने किसी एक्टिंग स्कूल से ट्रेनिंग नहीं ली थी. काम करते-करते ही उन्होंने एक्टिंग सीखी. उन्होंने कहा कि आज जब कोई दर्शक उन्हें सड़क पर पहचानकर प्यार जताता है तो वह पल उनके लिए बेहद खास होता है. फोटो साभार-@snehawagh/Instagram
उन्होंने बताया कि हरदोई में एक महिला उनके पास गुलाब लेकर आई और उनसे अपने प्यार का इजहार करते हुए रोने लगी. स्नेहा के लिए दर्शकों का ऐसा प्यार किसी भी अवॉर्ड से कम नहीं है. स्नेहा का मानना है कि किसी कलाकार की असली पहचान उसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स से नहीं, बल्कि उसकी एक्टिंग से होनी चाहिए. फोटो साभार-@snehawagh/Instagram
स्नेहा ने माना कि ओटीटी के आने और कोरोना महामारी के बाद टेलीविजन इंडस्ट्री के सामने नई चुनौतियां आईं. निर्माताओं को समझ नहीं आ रहा था कि दर्शक अब क्या देखना चाहते हैं. लेकिन समय के साथ टीवी ने अपनी सबसे बड़ी ताकत को फिर पहचाना. परिवार के साथ बैठकर देखा जाने वाला कंटेंट. स्नेहा का मानना है कि ओटीटी पर हर तरह का कंटेंट परिवार के साथ नहीं देखा जा सकता, जबकि टीवी लंबे समय से पूरे परिवार के मनोरंजन का माध्यम रहा है. फोटो साभार-@snehawagh/Instagram
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 22, 2026, 09:34 IST



