काजू चेरी से गुलाब लड्डू तक! स्वाद और शाही अंदाज का है संगम, पर्यटक भी साथ ले जाते हैं भरतपुर की मिठास

होमफोटोलाइफ़फूड
काजू चेरी से गुलाब लड्डू तक! स्वाद और शाही अंदाज का संगम, भरतपुर की बनी पहचान
Last Updated:May 01, 2026, 12:17 IST
Bharatpur Famous Dry Fruit Sweets: भरतपुर का सैनी मिष्ठान भंडार ड्राई फ्रूट मिठाइयों के लिए खास पहचान बना रहा है. यहां बादाम, काजू, पिस्ता और गुलाब फूल से बनी प्रीमियम मिठाइयां तैयार की जाती हैं, जो स्वाद और सेहत का अनोखा संगम हैं. 1000 रुपए प्रति किलो से शुरू होने वाली इन मिठाइयों की मांग त्योहारों और शादियों में बढ़ जाती है. गुलाब लड्डू, काजू चेरी और मिक्स ड्राई फ्रूट मिठाइयां पर्यटकों को भी आकर्षित करती हैं और भरतपुर की नई मिठास भरी पहचान बन रही हैं.
भरतपुर अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ अब खास तरह की मिठाइयों के लिए भी चर्चा में बना हुआ है. यहां के मशहूर सैनी मिष्ठान भंडार पर बनने वाली ड्राई फ्रूट्स मिठाइयां न सिर्फ स्वाद में लाजवाब हैं बल्कि अपनी खास बनावट और क्वालिटी के कारण दूर-दूर तक पहचान बना चुकी हैं. बादाम पिस्ता मिठाई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पारंपरिक मिठाइयों के साथ-साथ पूरी तरह ड्राई फ्रूट से तैयार की गई प्रीमियम मिठाइयां बनाई जाती हैं. इन मिठाइयों में काजू, बादाम, पिस्ता, गुलाब के फूल और अन्य उच्च गुणवत्ता वाले मेवों का इस्तेमाल किया जाता है. हर मिठाई को बनाने में खास ध्यान रखा जाता है ताकि स्वाद के साथ-साथ उसकी पौष्टिकता भी बनी रहे.
ड्राई फ्रूट्स से बनी ये मिठाइयां देखने में भी बेहद आकर्षक होती हैं. रंग-बिरंगे ड्राई फ्रूट्स से सजी ये मिठाइयां किसी भी खास मौके को और खास बना देती हैं. यही कारण है कि लोग इन्हें गिफ्ट के तौर पर भी काफी पसंद करते हैं. हालांकि इनकी कीमत भी आम मिठाइयों से काफी ज्यादा है. सैनी मिष्ठान भंडार पर मिलने वाली ये स्पेशल ड्राई फ्रूट मिठाइयां 1000 रुपए प्रति किलो से शुरू होती हैं. स्वाद, गुणवत्ता और प्रीमियम सामग्री के कारण इनकी मांग लगातार बढ़ रही है. त्योहारों और शादी समारोहों में इन मिठाइयों की विशेष रूप से खरीदारी की जाती है.
दुकानदारों का कहना है कि गुलाब लड्डू को बनाने के लिए केवल चुनिंदा और बेहतरीन क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स का उपयोग किया जाता है. यही वजह है कि इनका स्वाद सामान्य मिठाइयों से काफी अलग और रिच होता है. खासतौर पर त्योहारों और शादियों के सीजन में इन मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है. इस दौरान ग्राहकों की भीड़ दुकान पर देखने को मिलती है और कई बार पहले से ऑर्डर भी देने पड़ते हैं. प्रीमियम क्वालिटी और अनोखे स्वाद के कारण ये मिठाइयां लोगों की पहली पसंद बन चुकी हैं और लगातार लोकप्रिय होती जा रही है.
Add as Preferred Source on Google
भरतपुर अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ अब खास तरह की मिठाइयों के लिए भी चर्चा में बना हुआ है. यहां के मशहूर सैनी मिष्ठान भंडार पर बनने वाली काजू चेरी मिठाई न सिर्फ स्वाद में लाजवाब हैं बल्कि अपनी खास बनावट और क्वालिटी के कारण दूर-दूर तक पहचान बना चुकी हैं, जो लोगों को काफी अधिक पसंद आती हैं. इन मिठाइयों में उच्च गुणवत्ता वाले ड्राई फ्रूट्स का उपयोग किया जाता है, जिससे इनका स्वाद और भी रिच हो जाता है. त्योहारों और खास मौकों पर इनकी मांग तेजी से बढ़ जाती है और लोग इन्हें गिफ्ट के रूप में भी खरीदते हैं.
मिक्स कटिंग ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाइयां न सिर्फ भरतपुर की पहचान बढ़ रही है बल्कि मिठास भी दूर-दूर तक पहुंच रही है. सैनी मिष्ठान भंडार की यह ड्राई फ्रूट मिठाइयां भरतपुर की एक नई पहचान बनती जा रही हैं, जो स्वाद, सेहत और शाही अंदाज का अनोखा संगम पेश करती हैं. ये मिठाइयां भरतपुर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी काफी लोकप्रिय और प्रसिद्ध हैं. लोग इन्हें खास मौकों, त्योहारों और उपहार के रूप में बड़ी संख्या में खरीदते हैं. इनकी बढ़ती मांग ने स्थानीय स्तर पर मिठाई उद्योग को भी नई पहचान और मजबूती दी है.
काजू चैरी मिठाई की स्वाद और क्वालिटी के चलते लोग इन्हें खरीदने से पीछे नहीं हटते. स्थानीय ग्राहकों का कहना है कि भरतपुर आने वाले पर्यटक भी इन खास मिठाइयों का स्वाद जरूर चखते हैं और अपने साथ पैक करवाकर ले जाते हैं. क्योंकि यह मिठाइयां स्वाद में काफी स्वादिष्ट और सबसे अलग होती हैं. ड्राई फ्रूट्स से भरपूर होने के कारण इनका आकर्षण और बढ़ जाता है. यही वजह है कि ये मिठाइयां न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि बाहर के जिलों में भी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



