बिग बॉस 19 विनर: 50 लाख की प्राइज मनी का क्या करेंगे? गौरव खन्ना ने बताया अपना प्लान, कहा- मैं अपनी पत्नी को…’

Last Updated:December 12, 2025, 11:56 IST
Bigg boss 19 Winner: गौरव खन्ना रियलिटी शो बिग बॉस 19 के विनर बन चुके हैं. उन्होंने चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख की प्राइम मनी भी मिली है. अब गौरव खन्ना ने बताया कि वह इन पैसों का किस चीज में इस्तेमाल करेंगे. इसके अलावा गौरव खन्ना ने खुद को सलमान खान का बड़ा फैन बताया है और भाईजान के साथ फिल्म करने को लेकर भी बात की.
ख़बरें फटाफट
रियलिटी शो बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना.
नई दिल्ली. सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है. 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले के हुआ, जिसमें गौरव खन्ना के सिर विनर का ताज सजा. वह फरहाना भट्ट को हराकर विजेता बने. गौरव खन्ना को ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी के साथ 50 लाख की प्राइज मनी भी मिली. गौरव खन्ना शो के सबसे महंगे कंस्टेंट थे. अब उन्होंने बताया कि वह रियलिटी शो से जीती हुई राशि का इस्तेमाल किन चीजों में करेंगे.
View this post on Instagram



