Matthew Hayden Walking Nude Around MCG: रूट का शतक… बेटी के सामने शर्मसार होने से बचे हेडन, जानिए क्या है माजरा

Last Updated:December 04, 2025, 21:39 IST
Matthew Hayden Walking Nude Around MCG: मैथ्यू हेडन ने कहा था कि अगर जो रूट इस एशेज सीरीज में एक भी शतक नहीं लगाते हैं तो वे एमसीजी के आसपास न्यूड होकर घूमेंगे. लेकिन रूट ने हेडन को बचा लिया. रूट ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार सैकड़ा जड़कर इंग्लैंड को मुश्किल से निकाला. रूट के शतक जड़ने पर हेडन खुशी के मारे उछल पड़े.
मैथ्यू हेडन टॉपलेस होने से बच गए.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर मैथ्यू हेडन बेटी के सामने शर्मसार होने से बच गए. हेडन को जो रूट ने बचा लिया. रूट के ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट शतक जड़ते सबसे ज्यादा खुशी हेडन को हुई. जिन्होंने कहा था कि अगर रूट ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में एक भी शतक नहीं लगाते हैं तो फिर वह एमसीजी के आसपास न्यूड वॉक करेंगे. लेकिन रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पिंक बॉल टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतकीय पारी खेली. रूट ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में सेंचुरी जड़ी.उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपने 16वें टेस्ट मैच में आखिरकार शतक बनाया.रूट को ऑस्ट्रेलिया में किसी टेस्ट मैच में पहली बार ट्रिपल-फिगर तक पहुंचने के लिए 181 गेंदों का सामना करना पड़ा. हेडन की बेटी ग्रेस हेडन भी कमेंट्री कर रही हैं.
पिंक बॉल टेस्ट में जो रूट का शतक मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) के लिए बड़ी राहत लेकर आया. जिन्होंने सीरीज की तैयारी के दौरान कहा था कि अगर रूट इस बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक नहीं बना पाए तो वह मेलबर्न में न्यूड घूमेंगे. सितंबर 2025 में ऑल ओवर बार द क्रिकेट पॉडकास्ट के दौरान मैथ्यू हेडन ने कहा, ‘वह इंग्लैंड की टीम में सबसे कम्प्लीट पैकेज हैं. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आपकी टीम में जो रूट नहीं है. उनका एवरेज 40 का है. मैं इस समर के आखिर में आपसे बात करूंगा. अगर वह इस समर में सेंचुरी नहीं बनाता है तो मैं एमसीजी में न्यूड घूमूंगा.’ रूट जब शतक की ओर बढ़ रहे थे तब हेडन की बेटी ग्रेस ने ट्वीट किया, ‘प्लीज @root66 शतक बनाओ.’
मैथ्यू हेडन टॉपलेस होने से बच गए.
View this post on Instagram



