Rajasthan

अजमेर में ‘ऑपरेशन बाड़बंदी’, कहां गायब हो गए BJP-कांग्रेस के कैंडिडेट?

Last Updated:September 12, 2026, 14:48 IST

राजस्थान निकाय चुनाव का घमासान अब और तेज हो गया है. 14 सितंबर को मतगणना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. लेकिन उससे पहले ही बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी-अपनी रणनीति तेज कर दी है. दोनों पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी है. अजमेर में दोनों पार्टियों की कोशिश है कि चुनाव जीतने के बाद कोई प्रत्याशी दूसरे खेमे के संपर्क में न आ जाए. इसी वजह से दोनों पार्टियां अपने उम्मीदवारों को एकजुट रखने के लिए बस में बैठाकर रवाना कर दिया.राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट के बीच 'बाड़बंदी', गायब हुए BJP-कांग्रेस कैंडिडेट?Zoom

अजमेर नगर निगम चुनाव के नतीजों से पहले का सस्पेंस अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. 14 सितंबर को मतों की गिनती के साथ ही कैंडीडेट्स की किस्मत का फैसला होना है. लेकिन उससे पहले शहर की सियासत में ‘बाड़ेबंदी’ का बड़ा खेल शुरू हो गया है.

काउंटिंग से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को बाड़ेबंदी में भेजा था. अब कांग्रेस ने भी यही करना सही समझा है. जीत का दावा ठोक रही दोनों ही पार्टियों को इस बात का डर सता रहा है कि नतीजे आते ही कहीं उनके प्रत्याशी दूसरी ओर रुख न कर लें. इसी सेंधमारी और हॉर्स ट्रेडिंग से बचने के लिए दोनों दल पूरी तरह सतर्क हो गए हैं.

पार्टियां नहीं चाहती कैंडिडेट करें किसी से संपर्क

अजमेर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल और कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौर के नेतृत्व में प्रत्याशियों को उनके सामान के साथ बस से भेजा गया. डॉ. जयपाल ने कहा कि पार्टी ऐसा नहीं चाहती थी. लेकिन बीजेपी की बाड़ेबंदी के बाद यह कदम राजनीतिक रणनीति के तहत उठाना जरूरी हो गया.

उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों को शांत माहौल में चुनाव के बाद रिलैक्स करने के लिए भेजा गया है. साथ ही, उन्हें आगे की रणनीति को लेकर जरूरी जानकारी भी दी जाएगी.

कहां ले जाया गया अभी तक साफ नहीं

वहीं, धर्मेंद्र राठौर ने कहा कि प्रत्याशियों को कहां ले जाया जा रहा है, इसकी रणनीति बनाई जा रही है. फिलहाल यह बताना मुश्किल है कि वे किस जगह जा रहे हैं. इसका खुलासा कुछ समय बाद ही होगा. अब सवाल यही है कि 14 सितंबर को नतीजे आने से पहले बीजेपी और कांग्रेस की यह ‘बाड़ेबंदी’ किसका बोर्ड बनाने में कामयाब होती है.

राजस्थान निकाय चुनाव का दूसरा और आखरी चरण 11 सितंबर को पूरा हुआ है. अब सोमवार यानी 14 सितंबर को नतीजे आएंगे. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अजमेर में 69.77 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

September 12, 2026, 14:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj