Fatty Liver: लिवर पर जमा फैट मक्खन की तरह पिघला देंगी ये 3 हरी पत्तियां, रोज सुबह खाली पेट चबाएं

Last Updated:June 21, 2026, 16:13 IST
Tips To Get Rid of Fatty Liver: फैटी लिवर की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार फैटी लिवर को अच्छी लाइफस्टाइल और हेल्दी खानपान से काफी हद तक सुधारा जा सकता है. कई रिसर्च में नीम, करी पत्ता और पुदीना जैसी हरी पत्तियों को लिवर हेल्थ बूस्ट करने और लिवर में जमा चर्बी कम करने में सहायक माना गया है.लिवर को डिटॉक्स करने के लिए नीम की पत्तियां और करी पत्ते का सेवन फायदेमंद माना जाता है.
Natural Remedies for Fatty Liver: लिवर हमारे शरीर का जरूरी ऑर्गन है, जो बॉडी फंक्शन को ठीक बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. लिवर में जरा सी गड़बड़ी होने पर पूरा सिस्टम बिगड़ जाता है. आजकल खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी से फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है. जब लिवर सेल्स में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है, तब इसका कामकाज बिगड़ जाता है. यह समस्या आज के दौर में तेजी से बढ़ रही है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फैटी लिवर की समस्या शुरुआती स्टेज में हेल्दी खानपान और अच्छी लाइफस्टाइल से कंट्रोल की जा सकती है. अगर यह लंबे समय तक बनी रहे, तो आगे चलकर गंभीर परेशानियां पैदा हो जाती हैं. कई रिसर्च में कुछ हरी पत्तियों को लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है. इनका सुबह खाली पेट सेवन करने से लिवर की सेहत बूस्ट हो सकती है और फैटी लिवर से भी राहत मिल सकती है. इन पत्तों को आयुर्वेद में भी औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है.
फैटी लिवर में फायदेमंद हैं ये 3 पत्तियां
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक नीम की पत्तियों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं. कुछ रिसर्च में नीम को लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में सहायक माना गया है. सुबह 4 से 5 ताजा नीम की पत्तियां चबाना शरीर की प्राकृतिक डिटॉक्स प्रक्रिया को सपोर्ट कर सकता है.
करी पत्ता केवल खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कई पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत माना जाता है. कुछ रिसर्च बताती हैं कि करी पत्ते में मौजूद कंपाउंड शरीर में फैट मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. नियमित रूप से 8 से 10 ताजा करी पत्तों का सेवन लिवर के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. यह कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को कंट्रोल रखने में भी सहायक हो सकता है.
पुदीना पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और शरीर को ताजगी देने के लिए प्रसिद्ध है. इसमें मौजूद प्राकृतिक यौगिक पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे भोजन का पाचन बेहतर होता है. बेहतर पाचन और मेटाबॉलिज्म अप्रत्यक्ष रूप से लिवर पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद कर सकते हैं. सुबह खाली पेट पुदीने की कुछ ताजी पत्तियां चबाना या पुदीना पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय
अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



