Sports

IND vs WI 2nd ODI LIVE: शाई होप ने जड़ा वनडे में 20वां शतक, बड़े स्कोर की तरफ वेस्टइंडीज

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे लाइव: टीम इंडिया गुवाहाटी में जारी दूसरे वनडे इंटरनेशनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है. बरसापारा स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी अपना पहला मैच खेल रहे हैं. उपकप्तान केएल राहुल ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी. भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है. ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह नबी इस मैच में खेल रहे हैं. नीचे देखिए मैच में पल-पल की लाइव अपडेट्स…

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शेमर जोसेफ,  जायडन सील्स और विटेल लॉज

शाई होप ने 90 गेंद में पूरा किया शतक

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शाई होप ने 90 गेंद में अपना शतक पूरा किया. वनडे क्रिकेट में शाई होप का ये 20वां शतक है.  गुरनूर बराड़ की गेंद पर होप ने बेहतरीन चौके से अपना सैकड़ा पूरा कर बल्ले को हवा में लहराया. शाई होप की इस शतकीय पारी के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम गुवाहाटी वनडे में बड़े स्कोर की तरफ बढ़ गई है. शाई होप 104 रन बनाकर आउट हुए.

आमिर जंगू ने जड़ी लगातार दूसरी फीफ्टी

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में आमिर जंगू ने दमदार खेल दिखाते हुए 45 गेंद में अपना शतक पूरा किया. जंगू की इस सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी है. जंगू ने वेस्टइंडीज के लिए पहले वनडे में भी नाबाद 58 रनों की पारी खेली थी.

जॉन कैंपबेल ने बनाए 67 गेंद में 101 रनवेस्टइंडीज के लिए पांचवां सबसे तेज शतक लगाने के बाद ओपनर जॉन कैंपबेल आउट हुए. उन्होंने 65 गेंद में सेंचुरी बनाई और फिर गुरनूर बराड़ की गेंद पर अपना विकेट फेंक बैठे. 67 गेंद में 101 रन बनाकर उनकी पारी का अंत हुआ.

भारत के खिलाफ जॉन कैंपबेल ने जड़ा शतक

IND vs WI: नमन धीर ने लपका हैरंजेगज कैच, वेस्टइंडीज को पहला झटकापांचवें ओवर में वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा है. प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की आखिरी गेंद पर ओपनर केसी कार्टी ने अपिश ड्राइव लगानी चाही, जिसे कवर पॉइंट पर मुस्तैद नमन धीर ने आगे की तरफ फुल स्ट्रेच डाईव लगाकर लपक लिया. इस बेहतरीन लो कैच को पहले टीवी अंपायर ने चेक किया फिर आउट का इशारा किया. केसी कार्टी नौ रन बनाकर आउट हुए. वेस्टइंडीज को 37 रन पर पहला झटका.

नमन धीर के शानदार लो कैच से कार्टी आउट हुए.

नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरा वेस्टइंडीजपिछले मैच में शानदार शतक जमाने वाले सलामी बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स इंजर्ड होकर इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. ग्रीव्स की गैरमौजूदगी में जॉन कैंपबेल और कीसी कार्टी वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत कर रहे हैं. तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान जस्टिन ग्रीव्स ने 108 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी.

केएल राहुल ने आकिब नबी को डेब्यू कैप थमाई

आकिब नबी भारत के लिए डेब्यू करने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे इंटरनेशनल क्रिकेटर बन गए हैं. नबी से पहले परवेज रसूल और उमरान मलिक भारत के लिए खेल चुके हैं. पवरेज रसूल स्पिनर थे तो उमरान मलिक एक तेज गेंदबाज थे, जो अपनी तूफानी स्पीड के लिए चर्चा में आए थे.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj