Entertainment

अभिषेक बच्चन को 25 साल बाद बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, ऐश्वर्या का पोस्ट वायरल

Last Updated:October 14, 2025, 05:58 IST

अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं. उन्होंने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था. इस बार अभिषेक को उनके करियर का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला जिस मौके पर वो काफी भावुक हो गए. एक्टर ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या को अपनी जीत का श्रेय दिया. अभिषेक की इमोशनल स्पीच के बाद ऐश्वर्या ने पहला पोस्ट शेयर किया है.

ख़बरें फटाफट

पति अभिषेक के भावुक बयान के बाद ऐश्वर्या राय ने शेयर किया पहला पोस्टअभिषेक बच्चन ने अपनी जीत के बीद पत्नी ऐश्वर्या का आभार जताया था.

नई दिल्ली. अभिषेक बच्चन को हाल ही में उनके करियर का पहला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला. जूनियर बी को ये अवॉर्ड जीतने में 25 साल लग गए और इस मौके पर वो काफी भावुक हो गए. अभिषेक बच्चन को ये अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के लिए मिला जिसे उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ साझा किया. जब बेस्ट एक्टर कैटेगरी में अभिषेक ने पहली बार अपना नाम सुना तो शायद उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब वो अपना अवॉर्ड लेने के लिए मंच पर पहुंचे तो बस भावुक ही हो उठे.

उनकी आंखों में आंसू और गले में भारीपन था. अपने 25 साल लंबे करियर का पहला अवॉर्ड लेते हुए अभिषेक बच्चन ने एक इमोशनल स्पीच भी दी. वो कहते हैं, इस साल फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं, और मुझे याद नहीं है कि मैंने इस अवॉर्ड के लिए कितनी बार स्पीच की प्रैक्टिस की है. यह एक सपना रहा है, और मैं बहुत ही भावुक और विनम्र महसूस कर रहा हूं. ऐश्वर्या और आराध्या, मुझे मेरे सपनों के भागने देने के लिए आप दोनों का बहुत शुक्रिया. आपके सपोर्ट के लिए बहुत शुक्रिया. मुझे उम्मीद है कि मुझे इस अवॉर्ड के साथ देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि आप दोनों का त्याग बेकार नहीं गया है. नहीं दोनों के बिना मैं यहां नहीं पहुंच पाता.पेरिस फैशन वीक पहुंची थीं ऐश्वर्या

अभिषेक बच्चन के इस भावुक बयान के बाद एक्टर की पत्नी और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राव ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया जो चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐश्वर्या हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2025 में शिरकत करने पहुंची थीं. उन्होंने पेरिस फैशन वीक में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए शानदार इंडियन आइटफिट ब्लैक शेरवानी- से प्रेरित ड्रेस पहनी थी जिसकी उन्होंने इंस्टाग्राम पर झलक शेयर की.

यहां देखें ऐश्वर्या का पोस्ट

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj