AUS vs ENG: विराट कोहली से लड़ने वाला बाहर, स्क्वॉड में 3 अनकैप्ड प्लेयर्स, पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

Last Updated:November 05, 2025, 08:39 IST
Australia Squad Perth Test Ashes 2025: 21 नवंबर से शुरू होने जा रही पांच टेस्ट मैच की एशेज सीरीज के पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. कुछ नए नाम को मौका मिला है तो कुछ पुराने नाम बाहर कर दिए हैं. पैट कमिंस की इंजरी के चलते कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे.
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड का ऐलान
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली ऐतिहासिक एशेज सीरीज के पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपने 15 मेंबर स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. 21 नवंबर को पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच में चोटिल पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया है. पांच टेस्ट मैच की यह सीरीज पर्थ से ब्रिस्बेन, एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी तक चलेगी.
स्क्वॉड में नए सलामी बल्लेबाज जेक वेडराल्ड के साथ ब्रैंडन डॉगेट और सीन एबॉट को बतौर बैकअप पेसर शामिल किया गया है. 31 साल के जेक वेडराल्ड पिछले कुछ साल से घरेलू क्रिकेट में अच्छी बल्लेबाजी करते आ रहे हैं. 2023 की घरेलू एशेज सीरीज में 2-2 से ड्रॉ खेलने वाला इंग्लैंड 2010-2011 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में नहीं जीता है.
View this post on Instagram



