Sports

Aaryavir Sehwag Anvay Dravid: वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे की टीम इंडिया में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया U-19 के खिलाफ खेलेंगे आर्यवीर और अन्वय

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटों को भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 सितंबर से होने वाली वनडे सीरीज के लिए दोनों उभरते सितारों को मौका मिला है. टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी करेंगे जबकि यशवर्धन चौहान उपकप्तान होंगे. वनडे सीरीज के बाद 27 सितंबर से शुरू होने वाले दो मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैच की सीरीज में आर्यवीर और अन्वय जगह नहीं बना पाए हैं.

अन्वय विकेटकीपर बैटर, आर्यवीर शानदार स्ट्रोक मेकरविकेटकीपर बैटर अन्वय द्रविड़ जुलाई में श्रीलंका दौरे का हिस्सा थे और उन्होंने दूसरे वनडे मैच में 87 रन बनाए थे. वह रजत बघेल के साथ टीम के दो विकेटकीपरों में से एक हैं. आर्यवीर दिल्ली के लिए एज ग्रुप क्रिकेट में लगातार बढ़िया कर रहे हैं. दिल्ली अंडर-19 टीम से मेघालय के खिलाफ कूच विहार ट्रॉफी 2025 में उन्होंने 309 गेंद में 297 रन की मैराथन पारी खेली थी. सिर्फ तीन रन से वह तिहरे शतक से चूके और टूर्नामेंट में कुल 496 रन ठोके थे.

कौन हैं लक्ष्य रायचंदानी, जो बने कप्तानउत्तराखंड के रहने वाले लक्ष्य रायचंदानी शानदार बल्लेबाज हैं, जिन्होंने श्रीलंका में दो मैच की चार-दिवसीय सीरीज में 153.50 की औसत से 307 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का सम्मान पाया था. उन्होंने गॉल में 207 रन बनाए और फिर कोलंबो में नाबाद 100 रन बनाए. अपनी घरेलू टीम उत्तराखंड के लिए चार फर्स्ट-क्लास मैच में तीन अर्धशतक के साथ 223 रन बना चुके हैं.

किस टीम में कौन सा खिलाड़ी?वनडे टीम में उपकप्तान यशबर्धन चौहान को मल्टी-डे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. चारदिवसीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो वनडे टीम का भी हिस्सा हैं, जिनमें लक्ष्य रायचंदानी, यशबर्धन चौहान, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, रोहित यादव और मोहित उल्वा शामिल हैं. लंबे फॉर्मेट के लिए मानव कृष्णा और अभिप्राय बिस्वास विकेटकीपिंग के विकल्प हैं.

कब और कहां होंगे मुकाबले?तीन वनडे मैच 18, 21 और 23 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि मल्टी-डे मैच 27 से 30 सितंबर और दूसरा मैच 5 से 8 अक्टूबर के बीच होगा. अहमदाबाद में खेले जाने वाले दूसरे चार-दिवसीय मैच को छोड़कर बाकी सभी मैच राजकोट में होंगे.

भारतीय अंडर-19 वनडे टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उप-कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी यशवीर, रोहित यादव, शविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल.

भारतीय अंडर-19 बहु-दिवसीय टीम: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj