Sports

ऋषभ पंत की होगी घर वापसी? कुलदीप यादव जाएंगे लखनऊ, भारतीय विकेटकीपर को होगा 12 करोड़ का नुकसान

होमखेलक्रिकेट

पंत की होगी घर वापसी? कुलदीप जाएंगे लखनऊ, विकेटकीपर को 12 करोड़ का नुकसान

Last Updated:June 19, 2026, 21:08 IST

Rishabh Pant-Kuldeep Yadav: आईपीएल 2027 में एक बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. ऋषभ पंत अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स में वापसी के लिए तैयार हैं.जेएसडब्ल्यू मैनेजमेंट की पहल पर दिल्ली और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच एक बड़ा ‘प्लेयर स्वैप’ ट्रेड हुआ है, जिसके तहत स्टार स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ का रुख करेंगे. इस घर वापसी को मुमकिन बनाने के लिए पंत ने 27 करोड़ की अपनी रिकॉर्ड सैलरी छोड़कर करीब 15 करोड़ की फीस पर सहमति जताई है, यानी उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. पंत की होगी घर वापसी? कुलदीप जाएंगे लखनऊ, विकेटकीपर को 12  करोड़ का नुकसान Zoom ऋषभ पंत आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल सकते हैं.

नई दिल्ली. आईपीएल सीजन खत्म हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है, लेकिन क्रिकेट के गलियारों में बड़े उलटफेरों की सुगबुगाहट तेज हो गई है. इस बार ट्रेड विंडो की सबसे बड़ी खबर ऋषभ पंत से जुड़ी है, जो एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा कुलदीप यादव जैसे बड़े नाम भी इस समय चर्चा के केंद्र में हैं. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स ने पंत की वापसी के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ एक हाई-प्रोफाइल ‘प्लेयर स्वैप’ (खिलाड़ियों की अदला-बदली) डील की तैयारी कर ली है.

दिल्ली कैपिटल्स में यह बड़ा बदलाव फ्रेंचाइजी के आंतरिक मैनेजमेंट में फेरबदल के कारण हो रहा है.अगले दो सालों के लिए पार्थ जिंदल की अगुवाई वाला जेएसडब्ल्यू ग्रुप टीम की कमान संभालने जा रहा है. जेएसडब्ल्यू के जिंदल हमेशा से ऋषभ पंत के खेल और उनकी लीडरशिप के बड़े प्रशंसक रहे हैं. 2025 की मेगा नीलामी से पहले जब जीएमआर ग्रुप के तहत दिल्ली मैनेजमेंट के साथ कुछ मुद्दों पर असहमति के बाद पंत को रिलीज किया गया था, तब भी जिंदल उनकी वापसी के पक्ष में थे. अब जैसे ही जेएसडब्ल्यू के हाथों में कमान आई, उन्होंने पंत को वापस लाने की कवायद तेज कर दी. यह पंत के लिए एक तरह से ‘होमकमिंग’ है, क्योंकि वह घरेलू क्रिकेट भी दिल्ली के लिए ही खेलते हैं.

ऋषभ पंत आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल सकते हैं.

कुलदीप यादव जाएंगे लखनऊ, पंत को उठाना होगा भारी आर्थिक नुकसानइस ट्रेड को अमलीजामा पहनाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स अपने स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जाइंट्स को सौंपेगी. कुलदीप के लिए भी यह एक तरह से घर वापसी होगी क्योंकि वह घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं. हालांकि, इस पूरे ट्रेड में सबसे बड़ा रोड़ा ऋषभ पंत की रिकॉर्ड-तोड़ सैलरी थी. आईपीएल नीलामी में लखनऊ ने उन्हें 27 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा था. किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए अपने पर्स में इतनी बड़ी रकम खाली करके एक खिलाड़ी को ट्रेड करना लगभग असंभव था. इस गतिरोध को तोड़ने के लिए पंत ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया.

पैसे से ऊपर चुना खेलऋषभ पंत इस ट्रांसफर को मुमकिन बनाने के लिए अपनी सैलरी में भारी कटौती (Pay Cut) के लिए तैयार हो गए हैं. यह ठीक वैसा ही कदम है जैसा पिछले सीजन में रवींद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स में शामिल होते समय उठाया था. पंत की संशोधित फीस अब उनकी मौजूदा सैलरी के आधे से थोड़ी ही ज्यादा होगी. सूत्रों के मुताबिक, पंत अब करीब 15 करोड़ की फीस पर दिल्ली के लिए खेलने को राजी हुए हैं, यानी उन्हें सीधे तौर पर 12 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ेगा. दूसरी ओर, लखनऊ जाने वाले कुलदीप यादव की सैलरी में कोई बदलाव नहीं होगा और उन्हें 13.25 करोड़ मिलते रहेंगे.

लखनऊ सुपर जाइंट्स से क्यों अलग हुए रास्ते?लखनऊ सुपर जाइंट्स से पंत की विदाई तय मानी जा रही थी. टीम मैनेजमेंट इस निष्कर्ष पर पहुंच चुका था कि फ्रेंचाइजी को अब एक नई दिशा और नए नेतृत्व की जरूरत है. सीजन खत्म होने से पहले ही सभी पक्षों के बीच सहमति बन गई थी कि पंत कप्तानी का पद छोड़ देंगे. पंत की कप्तानी में लखनऊ का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और टीम लगातार दो सीजन में संघर्ष करती दिखी, जिसका अंत इस साल अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहने के साथ हुआ.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj